T20 World Cup: विश्व विजेता बनने के बाद विराट-अर्शदीप ने बीच मैदान में जबरदस्त भांगड़ा, पूरी टीम झूमी

T20 World Cup: एक बार फिर से टीम इंडिया विश्व विजेता बन गई है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने आखिरकार वो कर दिखाया जिसका करोड़ों भारतवासियों को लंबे समय से इंतजार था। वनडे विश्वकप में फाइनल मुकाबले में हार के बाद टीम के अंदर काफी निराशा थी, लेकिन कुछ महीनों के बाद ही यह निराशा खुशी में तब्दील हो गई।

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के लिए यह आखिरी टी20 विश्वकप था, ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों ने इस विश्वकप में वो कर दिखाया जिसका हर किसी को इंतजार था। मैच में विराट कोहली ने एक बेहतरीन पारी खेलकर भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई।

team india

टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद सभी खिलाड़ी जश्न में डूब गए। विराट कोहली और अर्शदीप सिंह ने मैदान में ही भांगड़ा करना शुरू कर दिया। दोनों ने जमकर मैदान में डांस किया। भारतीय टीम की जीत के बाद दोनों ही खिलाड़ियों का यह अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है।

गौर करने वाली बात है कि जब भारतीय टीम के तीन विकेट जल्दी गिर गए तो विराट कोहली ने दूसरे छोर पर भारतीय पारी को संभाले रखा और टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई। फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

वहीं अर्शदीप सिंह ने भी इस मैच में काफी अहम योगदान दिया। अर्शदीप ने मैच में बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेजा जोकि काफी खतरनाक नजर आ रहे थे। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम को भी अर्शदीप ने अपना शिकार बनाया।

बता दें कि विश्वकप जीत के साथ ही विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट से संन्यास का भी ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी विश्वकप था, अब टीम इंडिया को आगे ले जाने की जिम्मेदारी नई पीढ़ि की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+