T20 World Cup, PAK vs NZ: पहले सेमीफाइनल के दिन पाकिस्तान में हुई छुट्टी की घोषणा

पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) आज टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के खिलाफ सेमीफाइनल (Semifinal) मुकाबले खेलेगी। खास बात यह है कि आज (9 नवंबर) को पाकिस्तान में ऑफ डे है यानी पूरा देश बाबर आजम एंड कंपनी को सपोर्ट करेगा। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इसके पीछे की वजह सेमीफाइनल मैच है तो आप गलत है। वास्तव में 9 नवंबर भले ही T20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल का दिन है लेकिन यह पाकिस्तान में डॉ अल्लामा मोहम्मद इकबाल के 145वे जन्मदिन का अवसर भी है। (Photo- PCB)

T20 World Cup Pakistan vs New Zealand

ऐसे में प्राइम मिनिस्टर ऑफिस ऑफ पाकिस्तान ने इस खास दिन पर पूरे देश में छुट्टी की घोषणा की है। अब इसी दिन बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल मुकाबला भी है तो इसका मतलब यह है कि पाकिस्तान के पास छुट्टी मनाने का एक और कारण मौजूद रहेगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की कि 9 नवंबर को पाकिस्तान में छुट्टी रहेगी। सरकार ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसने बताया है कि यह इकबाल डे है जिसके अवसर पर छुट्टी दी जा रही है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहली बार T20 मुकाबला खेलने के लिए भेजने के लिए तैयार है। अगर हम दोनों ही टीमों के ओवरऑल T20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 28 मुकाबलों में 17 बार हराया है और 11 बार उनको हार मिली है। यह बताता है कि पाकिस्तान की टीम न्यूट्रल जगह पर न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐज रखती है। अभी हाल ही में दोनों देशों के बीच में ट्राई सीरीज भी खेली गई थी जिसमें बांग्लादेश की टीम भी शामिल थी लेकिन पाकिस्तान ने फाइनल मुकाबले में कीवियों को मात देकर वह टूर्नामेंट जीत लिया था।

वहीं अगर मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन की बात की जाए तो न्यूजीलैंड की टीम 21 साबित होती है। क्योंकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हार्ड वर्क से ज्यादा अपनी किस्मत पर अधिक भरोसा करना पड़ा है जबकि न्यूजीलैंड ने अपने पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को 89 रनों से मात दी थी। यह मुकाबला भी सिडनी में ही खेला गया था। हालांकि पाकिस्तान ने इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को भी हराया था। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच में एक जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+