IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन को मिलेगा आखिरी मौका? इतने बजे शुरू होगा मैच, चेक करें प्लेइंग 11!
T20 World Cup IND vs SA: टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों से ठीक पहले भारतीय टीम आज यानी बुधवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अंतिम वॉर्म-अप मैच खेलने उतरेगी। शाम 7 बजे शुरू होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अपनी प्लेइंग-इलेवन और टीम कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप देने का आखिरी मौका है।
तिलक वर्मा की धमाकेदार वापसी (T20 World Cup IND vs SA)
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक खबर तिलक वर्मा की वापसी है। सर्जरी के बाद इंडिया-ए बनाम यूएसए वॉर्म-अप मैच में सफल प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी फिटनेस साबित की है। तिलक की उपस्थिति से भारत को मिडल ऑर्डर में एक भरोसेमंद बाएं हाथ का ऑप्शन मिलता है। तिलक वर्मा स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ सहज है।

संजू सैमसन के पास आखिरी मौका
दूसरी ओर विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए यह मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टी-20 सीरीज में उनका प्रदर्शन औसत रहा था। वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर प्लेइंग-इलेवन में अपनी जगह पक्की करने के लिए सैमसन को आज एक बड़ी पारी खेलनी होगी। टीम में अन्य विकल्पों की मौजूदगी को देखते हुए उनके पास खुद को साबित करने का यह अंतिम मौका है।
हेड-टू-हेड में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबलों का इतिहास काफी पुराना है। अब तक खेले गए 36 मैचों में भारत का पलड़ा भारी रहा है, जिसमें टीम ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि दक्षिण अफ्रीका को 13 में सफलता मिली है। हाल ही में दोनों टीमों के बीच हुई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 3-1 से जीत हासिल की थी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाती है।
पिच और मौसम का मिजाज
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के अनुकूल रही है। यहां की उछाल और गति स्ट्रोक-प्ले के लिए उपयुक्त है, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है। शाम के समय ओस एक निर्णायक कारक हो सकती है, जिसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नवी मुंबई में आसमान साफ रहेगा और तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज।












Click it and Unblock the Notifications