T20 World Cup: 'भारत में खेलो वरना छोड़ दो,' ICC ने निकाली बांग्लादेश की हेकड़ी, शाह ने बजाया पड़ोसियों का गेम

T20 World Cup: आगामी पुरुष T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है। ESPNCricinfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच टीम के भारत दौरे को लेकर गंभीर मतभेद पैदा हो गए हैं। ICC ने बांग्लादेश की मांग ठुकरा दी है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर किसी अन्य देश में शिफ्ट करने की मांग रखी।​इस रिपोर्ट में खुलासा किया है कि मंगलवार को हुई एक महत्वपूर्ण वर्चुअल मीटिंग के दौरान ICC ने बांग्लादेश के इस अनुरोध को सिरे से खारिज कर दिया।

jay shah

बताया जा रहा है कि वैश्विक निकाय ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए टीम को भारत का दौरा करना ही होगा।

ICC ने निकाली बांग्लादेश की हेकड़ी (T20 World Cup Row)

इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया है कि ICC ने चेतावनी दी है कि यदि बांग्लादेश टीम भारत आने से पीछे हटती है, तो उसे अपने मैचों के अंक गंवाने पड़ेंगे, जिसका सीधा असर टूर्नामेंट में उनकी स्थिति पर पड़ेगा।

'कोई अल्टीमेटम नहीं मिला' (T20 World Cup Row)

​हालांकि, इस पूरे मामले में एक पेच यह भी है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इन खबरों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर रहा है। BCB के प्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हें ICC की ओर से इस तरह की कोई अंतिम चेतावनी या 'अल्टीमेटम' नहीं मिला है।

BCCI के अधिकारिक बयान का इंतजार (T20 World Cup Row)

दोनों पक्षों के बयानों में यह विरोधाभास स्थिति को और भी पेचीदा बना रहा है। फिलहाल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और मेजबान देशों की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+