रोहित शर्मा ने जीत के बाद सरेआम हार्दिक को किया KISS, विवाद की खबरों पर लगाया ब्रेक

T20 World Cup Final Rohit Sharma: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या हीरो बनकर सामने आए। अपने दूसरे स्पेल में हेनरिक क्लासेन को आउट किया। हेनरिक क्लासेन इस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे कि मैच दो ओवर पहले ही खत्म हो सकता था। क्लासेन तेजी से दक्षिण अफ्रीका को जीत की और ले जा रहे थे। लेकिन हार्दिक पंड्या ने क्लासन को आउट कर भारत को वापस मैच में ला दिया।

रोहित ने लगाया विराट को गले

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 179 रन बना ही बना सकी। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली गले मिलते हुए नजर आए।

T20 World Cup 1

रोहित ने हार्दिक को किया किस

भारत ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम की है। भारत की इस जीत में हार्दिक पंड्या का सबसे बड़ा हाथ रहा। हार्दिक पंड्या को कप्तान रोहित शर्मा ने सरेआम मैदान पर किस करने का काम किया। हार्दिक पंड्या और रोहित के बीच विवादों की खबरों काफी पहले से आ रही थी। मुंबई इंडियंस की कप्तानी जाने के बाद से ही रोहित और हार्दिक पंड्या की अनबन की खबरें सामने आती रही है।

17 साल बाद मिली जीत

टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद हार्दिक और रोहित ने विवाद पर भी विराम लगा दिया है। हार्दिक और रोहित आपस में काफी खुश नजर आ रहे थे। भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। वहीं 13 साल बाद कोई वर्ल्ड कप जीता है। भारत ने आखिरी बार साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2011 में यह कारनामा कर दिखाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+