T20 World Cup Final Ka Toss Kon Jeeta 29 June: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
T20 World Cup Final Ka Toss Kon Jeeta 29 June: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों की कोशिश मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड कप अपने नाम करने की होगी। साउथ अफ्रीका की टीम अब तक एक भी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। वहीं भारतीय टीम आखिरी बार साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही थी।
2011 में जीती थी वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी
हालांकि, भारत ने साल 2007 के बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया था। वहीं साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम अब तक एक भी वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

अफ्रीका को पहली ट्रॉफी की तलाश
साउथ अफ्रीका की टीम साल 2007 से टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। मगर हर बार वह सेमीफाइनल में चूक जाती थी। पहली दफा साउथ अफ्रीका की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। वहीं साल 1992 से वनडे वर्ल्ड कप में भी अफ्रीका की टीम हिस्सा लेती रही है। लेकिन वहां भी वह अब तक फाइनल मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाई है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है।
भारत का पलड़ा रहा है भारी
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक इन दोनों ही टीमों ने छह बार एक दूसरे का सामना किया है। इनमें से चार मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की है। जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ दो बार ही जीत मिली है। टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो वहां भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। भारत ने 26 में से 14 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को टी-20 मैचों में हारने का काम किया है। जबकि साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 11 मुकाबले में जीत हासिल की है।
ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का लाइव मुकाबला फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा क्रिकेट फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार की मदद से मोबाइल पर फ्री में देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications