SA vs AFG सेमीफाइनल में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टक्कर, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

T20 World Cup afghanistan vs South Africa match Pitch report: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मैच भारतीय समय अनुसार 27 जून सुबह 6:00 से शुरू होगा। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाना है। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

अपगानिस्तान ने किया हैरान

अपगानिस्तान की टीम ने सबको हैरान करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हरा दिया था। इसके बाद सुपर 8 में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को पटखनी देने का काम किया। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी अफगानिस्तान की जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

T20 World Cup 1

बारिश होने पर क्या होगा

एक्यूवेदर रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश की संभावना है। मैच वाले दिन 41% तक बारिश का अनुमान है। हालांकि, मैच के दौरान बरसात का अनुमान नहीं है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल के लिए आईसीसी में रिजर्व डे का ऐलान किया है। ऐसे में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले के दौरान बारिश होती है तो फिर मुकाबला रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा।

पिच से किसे मिलेगी मदद

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां गेंदबाजों को फायदा मिला है। ब्रायन लारा स्टेडियम में इस टूर्नामेंट में बैटर्स को रन बनाने में संघर्ष करते हुए देखा गया है। ऐसे में इस मुकाबले में गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है।

दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्टजे, तबरेज शम्सी, रयान रिकेल्टन, ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, गेराल्ड कोएट्जी।

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रन, गुलबदीन नैब, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांगेयालिया खारोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फ़ारूकी, नजीबुल्लाह ज़द्रन, फ़रीद अहमद मलिक, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, मोहम्मद इशाक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+