AFG की तरह 21 साल पहले इस टीम ने किया था कमाल, सेमीफाइनल में भारत से टक्कर, जानें फिर क्या हुआ?

T20 World Cup 2024 BAN vs AFG: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान की टीम ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की टीम टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई। राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान का प्रदर्शन टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार रहा है। अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की।

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम पहुंचेगी। इसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा एकमात्र वो शख्स थे, जिन्होंने अफगानिस्तान को संभावित सेमीफाइनलिस्ट के रूप में चुना था। अफगानिस्तान की तरह 21 साल पहले एक और ऐसी टीम थी। जिसने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया था। साल 2003 वनडे वर्ल्ड कप में केन्या की टीम ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की थी।

Afghanistan 1

21 साल पहले केन्या ने किया था कमाल

21 साल पहले केन्या जैसी एसोसिएट देश ने क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ी थी। ऐसा माना जाने लगा था कि केन्या आने वाले दिनों में क्रिकेट के स्तर को और बेहतर बना लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। साल 2003 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत में केन्या ने कनाडा के खिलाफ पहली जीत हासिल की। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को वॉक ओवर मिल गया। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बॉब्वे और केन्या इस टूर्नामेंट के संयुक्त मेजबान थे। केन्या को अपनी जमीन पर न्यूजीलैंड से मैच खेलना था, लेकिन उसे वॉकओवर मिल गया। केन्या ने श्रीलंका को 53 रन से हराकर अगले राउंड में पहुंच गई।

भारत से हुआ था सामना

2003 वनडे वर्ल्ड कप में केन्या का सामना सेमीफाइनल में भारतीय टीम से हुआ। इस मुकाबले में भारत की तरफ से कप्तान सौरव गांगुली ने जबरदस्त पारी खेली। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी 83 रनों की शानदार पारी खेलने का काम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 270 रन बनाए। जिसके जवाब में केन्या की पूरी टीम 179 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने इस मुकाबले को 91 रनों से जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+