Hardik Pandya: कौन हैं ये सुंदरी जिसका हाथ पकड़े कोलंबो पहुंचे हार्दिक पांडया? नेक पर बनवाया टैटू
T20 World Cup 2026 Hardik Pandya: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप मुकाबलों के बीच भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर चर्चा में है, वजह इस बार क्रिकेट नहीं बल्कि पर्सनल है, जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर धमाका मच गया है, लोग दोनों के रिश्तों पर टिप्पणी कर रहे हैं और शादी करने की सलाह भी दे रहे हें।
दरअसल भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम इंडिया कोलंबो पहुंची। जहां पर सबकी निगाहें भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पर अटक गई क्योंकि वो एक सुंदरी के साथ हाथ पकड़े होटल के अंदर जाते नजर आए।

जिसके बाद इस सुंदर कन्या को लेकर सोशल मीडिया पर शोर मच गया कि ये कौन है और ये पांड्या और टीम के साथ क्या कर रही है? तो आपको बता दें कि ये पांड्या की नई गर्लफ्रेंड हैं, जिनका नाम माहिका शर्मा है, जिनके नाम का टैटू पांड्या ने हाली ही में अपने नेक पर बनवाया था। जिसके बाद से ही दोनों का रिश्ता चर्चा में बना हुआ है।
Hardik Pandya new Girlfriend: कौन है माहिका शर्मा?
मालूम हो कि देखने में बेहद हसीन माहिका शर्मा एक फेमस मॉडल हैं और कई चर्चित फैशन शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्म्स में भी काम किया है, वो कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं, यही नहीं माहिका इंडियन फैशन अवार्ड्स में 'मॉडल ऑफ द ईयर' भी चुना जा चुकी हैं, माहिका उम्र में क्रिकेटर से आठ साल छोटी हैं। वो मात्र 24 साल की हैं और पांड्या 32 साल के हैं। उन्होंने इकॉनॉमिक्स और फाइनेंस में स्नातक किया है।

Hardik Pandya के लिए वैलेंटाइन डे पर किया रोमांटिक पोस्ट
आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले माहिका ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने पांड्या को अपनी लाइफ का 'मैन ऑफ द मैच' कहा था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें हार्दिक हाथ में गुलाब का बुके लिए दिख रहे हैं, इस फोटो के साथ माहिका ने लिखा, 'टाइम पर दिल्ली आ गई हूं... मेरी लाइफ के मैन ऑफ द मैच।'

Hardik Pandya ने मॉडल नताशा स्टेनकोविक से की थी शादी
आपको बता दें कि एक बेटे के पिता ने हार्दिक पांड्या ने आइटम गर्ल और मॉडल नताशा स्टेनकोविक से प्रेम विवाह किया था, दोनों ने दो बार शादी की थी लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया। नताशा के बाद पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ा लेकिन दोनों ने इस रिश्ते पर कभी कुछ नहीं कहा, हालांकि दोनों के प्रेम की अफवाएं जोर-शोर से चर्चा में थीं लेकिन इसके बाद पांड्या को माहिका शर्मा के साथ देखा जा रहा है और अब जब वो टीम इंडिया के साथ पांड्या के साथ कोलंबों पहुंचीं तो दोनों का रिलेशन खुलकर सामने आ गया है।

भड़के लोग, बीसीसीआई को सुनाई खरी-खरी
हालांकि कुछ लोगों को पांड्या का गर्लफ्रेंड के साथ यूं कोलंबों पहुंचना रास नहीं आया है, वो सवाल खड़े कर रहे हैं कि मैच के बीच में क्या ये रोमांस सही है। आखिर बीसीसीआई इन बातों के लिए क्रिकेटर्स को अनुमित कैसे दे देता है ये सरासर गलत है। कुछ लोगों ने हार्दिक पांड्या को ट्रोल भी किया है और माहिका शर्मा को भी घेरने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी जिन्होंने पांड्या को जल्द से जल्द शादी करने की सलाह भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications