T20 World Cup 2026 Tickets: कल भारत का मैच लेकिन नहीं बिके टिकट, अहमदाबाद में देखें 500 रुपये में मुकाबला
ICC T20 World Cup Tickets Booking: भारत और नीदरलैंड के बीच अंतिम लीग मुकाबला ज्यादा दूर नहीं है। टीम इंडिया इस मैच में नीदरलैंड्स के सामने मैदान पर दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। भारतीय टीम ने अपने पहले तीनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए तहलका मचा दिया है। भारत ने इन मैचों में जीत के दम पर सुपर आठ में जगह हासिल कर ली है।
भारतीय टीम का यह अंतिम लीग मैच है, ऐसे में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद की जा रही है लेकिन टिकट अब तक नहीं बिक पाए हैं। अहमदाबाद में होने वाले इस मुकाबले के टिकट अब भी खरीदे जा सकते हैं। जिन फैंस को वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव से लेकर बुमराह तक बड़े प्लेयर्स को खेलते हुए देखना है, तो टिकट ले सकते हैं।

टिकट खरीदने के लिए आधिकारिक प्लेटफॉर्म बुकमायशो एप्लीकेशन या वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहां जाकर मैच सलेक्ट करना होगा, इसके बाद भारत का एक ही मैच वहां दिखाई देगा, जो 18 फरवरी को अहमदाबाद में होना प्रस्तावित है।
T20 World Cup 2026 Tickets Booking: कितने हैं दाम
टिकट पांच अलग-अलग प्राइस में मौजूद हैं। सबसे कम प्राइस 500 रुपये है। अन्य मैचों के टिकट 100 रुपये में भी मिले हैं। भारत-नीदरलैंड मैच के टिकट की प्राइस 500 से लेकर 9000 रुपये तक जाती है। इनमें 1000, 2000, 7500 रुपये तक के टिकट शामिल हैं।
T20 World Cup 2026 Tickets Booking: कैसे करें बुक
टिकट बुक करने के लिए प्राइस कैटेगरी के बाद स्टैंड सलेक्ट करना है। इसके बाद पेमेंट गेटवे पर जाना होगा। वहां से पेमेंट के बाद टिकट का QR कोड आपको मोबाइल में मिलेगा। मुकाबला देखने के लिए जाने पर आपको सिक्योरिटी चेक के समय वह QR कोड दिखाना होगा, उससे एंट्री मिल जाएगी।
सबसे महंगा टिकट 15000 रुपये का है, जो सोल्डआउट दिखाया जा रहा है। यह VIP टिकट है, जिसमें तमाम तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इस विश्व कप में भारतीय टीम के मुकाबले मुंबई, दिल्ली जैसी जगहों पर हुए हैं। वहां दर्शक काफी आए थे लेकिन अहमदाबाद में 100000 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था है, इस वजह से अब तक सीट खाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications