T20 World Cup के लिए इस देश ने किया खतरनाक टीम का ऐलान, प्रीति जिंटा के लिए IPL खेलने वाला बना कप्तान
T20 World Cup 2026 News: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आयोजन अगले महीने यानी फरवरी में किया जाने वाला है। इस बड़े इवेंट्स के लिए सभी देश अपनी टीमों का ऐलान करने में जुटी हुई है। भारत के अलावा साउथ अफ्रीका सहित कई देशों ने वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है। अब जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले इस महाकुंभ के लिए अपनी 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है।
सिकंदर रजा को सौंपी गई कप्तानी (T20 World Cup 2026 News)
टीम की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा को सौंपी गई है, जो अपनी फिरकी और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती देने का दम रखते हैं। जिम्बाब्वे की इस टीम में अनुभव और युवा का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। टीम में सबसे चौंकाने वाला और सुखद नाम दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर का है, जिनका अनुभव टॉप ऑर्डर में टीम को मजबूती देने का काम करेगा।

प्रीति जिंटा की पंजाब के लिए खेल चुके हैं रजा
सिकंदर रजा अब तक आईपीएल में केवल प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम से खेले हैं। उन्होंने साल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। वह लगातार दो साल (2023 और 2024) पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा रहे। साल 2025 की मेगा नीलामी में सिकंदर रजा को कोई खरीदार नहीं मिला (Unsold), जिसके कारण वह इस सीजन का हिस्सा नहीं बन सके।
ब्लेसिंग मुजरबानी की वापसी
वहीं, गेंदबाजी की कमान स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के हाथों में होगी, जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। मुजरबानी के साथ रिचर्ड नगारवा की जोड़ी जिम्बाब्वे के पेस अटैक को धार देगी।स्पिन और बल्लेबाजी की गहराईचयनकर्ताओं ने स्पिन विभाग में अनुभवी ग्रीम क्रीमर पर भरोसा जताया है, जो वेलिंगटन मसाकाद्जा के साथ मिलकर विपक्षी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाएंगे।
बल्लेबाजी में रयान बर्ल के पावर-हिटिंग और ब्रायन बेनेट जैसे युवा खिलाड़ियों के पास बड़े मंच पर खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे को ग्रुप-B में रखा गया है। इस ग्रुप में उनके साथ ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और सह-मेजबान श्रीलंका जैसी कड़ी टीमें मौजूद हैं। सुपर-8 में जगह बनाने के लिए जिम्बाब्वे को अपने ग्रुप की टॉप दो टीमों में रहना होगा।
जिम्बाब्वे की 15 सदस्यीय टीम
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रीमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर।












Click it and Unblock the Notifications