Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 World Cup 2026 में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, इस दिन होगा मुकाबला? नोट कर लें डेट

T20 World Cup 2026 Pakistan News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर टक्कर देखने को मिल सकती है। ये दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में आपस में टकरा सकती है। एक बेहद अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया पर 102 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कोलंबो में खेले गए ग्रुप-A के इस 'करो या मरो' मैच में पाकिस्तान ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने अपने नेट रन रेट में भी जबरदस्त सुधार किया।

साहिबजादा फरहान का दमदार शतक (T20 World Cup 2026 Pakistan News)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का पाकिस्तान का फैसला सही साबित हुआ। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने मैच की कमान संभाली और महज 57 गेंदों में अपना शानदार शतक पूरा किया। फरहान की इस पारी की बदौलत पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

T20 World Cup 1

एकतरफा अंदाज में दर्ज की जीत

पारी की शुरुआत में सईम अयूब (14) के जल्दी आउट होने के बाद फरहान को कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। आगा ने 38 रनों का योगदान दिया। मध्यक्रम में ख्वाजा नफे (5) के सस्ते में आउट होने के बाद शादाब खान (36 नाबाद) ने फरहान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 81 रनों की अटूट साझेदारी की, जिसने नामीबिया को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया।

नामीबियाई बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप

नामीबिया की ओर से जैक ब्रसेल ने दो और गेरहार्ड इरास्मस ने एक विकेट लिया। 200 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के अनुशासन के आगे टिक नहीं सकी। पूरी टीम 17.3 ओवरों में मात्र 97 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने मिलकर नियमित अंतराल पर विकेट झटके, जिससे नामीबिया कभी भी मैच में वापसी नहीं कर पाया।

सुपर-8 का समीकरण और भारत-पाक भिड़ंत की संभावना

पाकिस्तान की इस जीत ने टूर्नामेंट के अगले चरण यानी सुपर-8 की तस्वीर साफ कर दी है। हालांकि, सुपर-8 के मौजूदा ग्रुप वर्गीकरण के अनुसार भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में हैं, इसलिए वहां दोनों के बीच मैच संभव नहीं है। लेकिन फैंस के लिए उत्साह की बात यह है कि यदि दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करती हैं, तो क्रिकेट जगत को सेमीफाइनल या फाइनल में एक और हाई-वोल्टेज भारत-बनाम-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल सकता है। 4 मार्च सेमीफाइनल या 8 मार्च को फाइनल में दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+