टी20 वर्ल्ड कप में नई टीम की एंट्री, देश की आबादी सिर्फ 4 करोड़, 2026 में भारत करेगा आयोजन
T20 World Cup: साल 2026 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप काफी अहम होगा क्योंकि यह इवेंट अब तक का सबसे बड़ा इवेंट होगा और टीमें भी काफी ज्यादा होने वाली हैं। फ़िलहाल एक-एक करते हुए टीमों की एंट्री जारी है। क्वालीफाई करने वाली टीमों को एंट्री मिल रही है।
इस बीच टूर्नामेंट की 13वीं टीम ने एंट्री प्राप्त कर ली है। अब इवेंट के 7 स्लॉट बाकी है क्योंकि कुल 20 टीमों को इस इवेंट में खेलना है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में यह इवेंट होना है और इसमें जगह हासिल करने वाली 13वीं टीम बहुत छोटे देश से आती है।

कनाडा ने बहामास के खिलाफ ओंटारियो में खेले गए अमेरिकास रीजनल क्वालीफाइंग फाइनल में 7 विकेट से जीत दर्ज कर आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस जीत के साथ ही कनाडा वर्ल्ड कप में जगह बनाने वाली 13वीं टीम बन गई है। 20 टीमों वाले इस मेगा टूर्नामेंट में कनाडा की एंट्री ऐतिहासिक मानी जा रही है।
कनाडा की कुल आबादी की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार यह 4 करोड़ से थोड़ी सी ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाना ऐतिहासिक है। इससे पहले कनाडा ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी जगह बनाई थी। अब दूसरी बार मेगा इवेंट के लिए कनाडा की एंट्री हुई है।
किन टीमों ने बनाई T20 World Cup में जगह
अब तक जिन टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, उनमें मेज़बान भारत और श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज और कनाडा शामिल हैं। बचे हुए सात स्लॉट क्वालीफायर्स मैचों के जरिये भरे जाएंगे।
कब होगा T20 World Cup
पिछला टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज ने मिलकर आयोजित किया था, इस बार होने वाला इवेंट श्रीलंका और भारत मिलकर आयोजित करेंगे, 20 टीमें निर्धारित होने के बाद इवेंट के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications