T20 वर्ल्ड कप मैच से कुछ घंटों पहले भारत को झटका, दिग्गज खिलाड़ी अमेरिका के खिलाफ मैच से बाहर?
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज करने जा रही भारतीय टीम के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। टीम के सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के अमेरिका (USA) के खिलाफ होने वाले पहले मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह वायरल फीवर से जूझ रहे हैं और उनके आज के मैच में खेलने की संभावना कम जताई जा रही है। पहले ही मुकाबले में इस तरह की खबर आना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

मैनेजमेंट नहीं लेना चाहता जोखिम
बुमराह मैच मैदान पर तो नजर आए, लेकिन उन्होंने नेट प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं लिया। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम इंडिया अपने मुख्य गेंदबाज के साथ कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहेगी। अगर बुमराह 100% फिट महसूस नहीं करते हैं, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें आराम देकर मोहम्मद सिराज (Mohd Siraj) को मौका दे सकते हैं।
चोट प्लेयर्स के लिए बनी परेशानी
इससे पहले हर्षित राणा के बाहर होने की खबर भी आई थी। भारतीय टीम प्लेयर्स की चोट से परेशान चल रही है। टीम इंडिया के स्पिन ऑल राउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को भी क्लियरेंस नहीं मिला है। बुमराह इस टीम की गेंदबाजी के मुख्य कड़ी हैं।
बल्लेबाजी में ईशान किशन ओपनर
बल्लेबाजी में एक बड़ा बदलाव लगभग तय है। खबर है कि ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ईशान ने वॉर्म-अप मैचों में शानदार 53 रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। संजू सैमसन की जगह आज के मुकाबले में शायद नहीं बन पाएगी। अभ्यास मैच में भी सैमसन को बैटिंग करने का मौका नहीं मिल पाया था।
भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications