T20 World Cup 2026 के लिए भारत की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11? किसकी लगी लॉटरी, किसका कटा पत्ता!
T20 World Cup 2026 India Squad Announcement: भारतीय क्रिकेट टीम 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने खिताब बचाने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने हाल ही में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसमें शुभमन गिल को बाहर कर चयनकर्ताओं ने बड़ा कदम उठाया है। गिल को बाहर करने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मैदान पर भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग-11 क्या होगी?
फॉर्म में नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव (T20 World Cup 2026 India Squad Announcement)
सूर्यकुमार यादव के लिए पिछला कुछ समय काफी निराशाजनक रहा है। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं और वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड सीरीज उनके लिए आखिरी मौका होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सूर्या की फॉर्म में सुधार नहीं होता तो भारत को कड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में ईशान किशन नंबर 4 पर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। ईशान न केवल आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि वह मध्यक्रम में टीम को गति भी दे सकते हैं।

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग
शुभमन गिल के टीम में न होने से अब यह साफ हो गया है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे। संजू सैमसन पिछले एक साल से बेहतरीन लय में हैं और उन्होंने ओपनिंग करते हुए तीन शतक लगाकर अपनी काबिलियत साबित की है। वहीं, अभिषेक शर्मा का निडर अंदाज पावरप्ले में भारत को विस्फोटक शुरुआत दिला सकता है। नंबर 3 के लिए तिलक वर्मा सबसे सटीक विकल्प नजर आते हैं।
ऑलराउंडर्स पर रहेगी नजर
भारत की ताकत उसके ऑलराउंडर्स हैं। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी गहराई देने का काम करते हैं। गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी आक्रमण की धुरी होंगे। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री गेंदबाजी से विरोधियों को चकमा देने के लिए तैयार हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications