T20 World Cup डेब्यू में गोल्डन डक पर OUT Abhishek Sharma, स्टेडियम में पसरा सन्नाटा, फैंस हैरान
T20 World Cup 2026 ind vs usa: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ खेले जा रहे ग्रुप-ए के मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा के आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।
अभिषेक शर्मा हुए गोल्डन डक का शिकार (T20 World Cup 2026 ind vs usa)
वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह 'गोल्डन डक' (पहली ही गेंद पर आउट) का शिकार हो गए। उन्हें अमेरिकी गेंदबाज अली खान ने पारी की शुरुआती गेंद पर ही संजय कृष्णमूर्ति के हाथों कैच आउट कराया। यह झटका भारत के लिए काफी बड़ा था, क्योंकि वानखेड़े की पिच पर टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की योजना के साथ मैदान पर उतरी थी।

भारतीय टीम से दो दिग्गज की एंट्री
इससे पहले अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अमेरिका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में संतुलन बनाने की कोशिश की है, जिसमें छह बल्लेबाज, दो ऑलराउंडर और तीन विशेषज्ञ गेंदबाजों को शामिल किया गया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय टीम संयोजन को लेकर अहम जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के इस पहले मुकाबले में संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है।
बुमराह की अनुपस्थिति और गेंदबाजी में बदलाव
भारतीय टीम के लिए चिंता की बात जसप्रीत बुमराह का फिट न होना है। कप्तान ने स्पष्ट किया कि बुमराह की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वे इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि सिराज को शुक्रवार को ही हर्षित राणा के स्थान पर आधिकारिक तौर पर टीम में जगह दी गई थी।
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
अमेरिका: सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।












Click it and Unblock the Notifications