IND vs PAK: विवादों से चढ़ा व्यूअरशिप का पारा, बन सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड? ब्रॉडकास्टर्स की होगी चांदी!
T20 World Cup 2026 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले पर सबकी नजरें बनी हुई है। हफ्तों तक चले बहिष्कार के विवाद और राजनीतिक अनिश्चितता के बाद जब अब यह मैच कोलंबो में तय हो चुका है। दिग्गजों का मानना है कि इतने ड्रामे के बाद अब यह क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा व्यावसायिक इवेंट साबित होने वाला है।
एक मैच की कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये (T20 World Cup 2026 IND vs PAK)
आईसीसी (ICC) के 2024-27 के प्रसारण चक्र का मूल्य लगभग 3 बिलियन डॉलर है। इस सौदे की एक प्रमुख शर्त हर वैश्विक टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का कम से कम एक मुकाबला होना है। अनुमान है कि केवल इस एक मैच से ब्रॉडकास्टिंग, स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन के जरिए करीब 50 से 60 मिलियन डॉलर का राजस्व उत्पन्न होता है। यही कारण है कि जब पाकिस्तान ने बहिष्कार की धमकी दी तो श्रीलंका सरकार और आईसीसी ने इसे बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। वित्तीय जोखिम इतना बड़ा था कि इसे नजरअंदाज करना नामुमकिन था।

व्यूअरशिप का बन सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड?
अभी तक का सबसे ज्यादा देखा गया क्रिकेट मैच 2011 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल (558 मिलियन दर्शक) है। हालांकि, हालिया डिजिटल ट्रेंड्स बताते हैं कि रविवार का यह मैच उस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकता है। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक समय में 5.9 करोड़ लोग लाइव थे। साल 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के शुरुआती सप्ताह में ही व्यूअरशिप में 2024 के मुकाबले 50% की वृद्धि देखी गई है।
अरबों दर्शकों को स्क्रीन से जुड़ने की उम्मीद
राजनीतिक तनाव और बहिष्कार के ड्रामे ने इस मैच के प्रति वह जिज्ञासा पैदा कर दी है, जो शायद अरबों दर्शकों को स्क्रीन से जोड़ देगी। कोलंबो में इस मैच के कारण आर्थिक गतिविधियों में भारी उछाल आया है। होटल्स पूरी तरह बुक हैं और विमान किरायों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। स्थानीय व्यापार और पर्यटन के लिए यह मैच किसी 'गोल्डन जैकपॉट' से कम नहीं है। विज्ञापनों के अधिकांश स्लॉट पहले ही ऊंची कीमतों पर बिक चुके हैं और बचे हुए स्लॉट्स के लिए ब्रांड्स के बीच होड़ मची है।












Click it and Unblock the Notifications