IND vs NZ: Toss से पहले Ricky Martin और Falguni की एंट्री से हिलेगा पूरा अहमदाबाद, घर बैठे यहां देखें LIVE
T20 World Cup 2026 Closing Ceremony: क्रिकेट की दुनिया जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, वह घड़ी अब आ चुकी है। रविवार को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम केवल बल्ले और गेंद की जंग का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि यहां दुनिया के सबसे बड़े कलाकारों का जमावड़ा लगने जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले से ठीक पहले क्लोजिंग सेरेमनी में मनोरंजन का वो तूफान आएगा, जो फैंस को एक अलग दुनिया में ले जाएगा।
इंटरनेशनल म्यूजिक आइकन रिकी मार्टिन की एंट्री ने इस इवेंट को ग्लोबल लेवल पर चर्चा का विषय बना दिया है, वहीं फाल्गुनी पाठक की जादुई आवाज स्थानीय फैंस के जोश को दोगुना करने वाली है। आइए जानतें हैं खिताबी मुकाबले से पहले होने वाले इस भव्य समारोह की एक-एक डिटेल-

IND vs NZ: गरबा क्वीन के सुरों के साथ होगी शुरुआत
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत 'गरबा क्वीन' फाल्गुनी पाठक के सुरों के साथ होगी, जहां 50 से ज्यादा बॉलीवुड डांसर्स अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
IND vs NZ: ग्रैमी विजेता रिकी मार्टिन भी दिखाएंगे दम
इसके तुरंत बाद 'प्रिंस ऑफ भांगड़ा' सुखबीर सिंह अपने ढोल और धमाकेदार गानों के साथ मैदान का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा देंगे। इस रंगारंग शाम का सबसे बड़ा आकर्षण दो बार के ग्रैमी विजेता रिकी मार्टिन होंगे, जिनकी परफॉर्मेंस मैच शुरू होने से ठीक पहले दर्शकों में जबरदस्त ऊर्जा भर देगी।
कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी?
यह पूरा समारोह शाम 5:30 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे से ही खोल दिए जाएंगे ताकि फैंस इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बन सकें।
घर बैठे यहां देखें LIVE
टीवी पर इस मेगा इवेंट का लुत्फ उठाने वाले दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ट्यून कर सकते हैं, जबकि मोबाइल यूजर्स के लिए जियो-हॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। करीब 90 मिनट तक चलने वाले इस जादुई सफर के बाद ठीक 7 बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व विजेता बनने की असली जंग शुरू होगी।











Click it and Unblock the Notifications