प्यार के खातिर छोड़ा देश तो फैंस ने उड़ाया मजाक, अब वर्ल्ड कप में इतिहास रच कर दी बोलती बंद, जानें नाम
T20 World Cup 2024 USA Cricketer Corey Anderson: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए की टीम ने इतिहास रचते हुए सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार यूएसए यानी अमेरिका की टीम को सुपर 8 में जगह मिली है। यूएसए के खिलाड़ियों की दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने कुछ ऐसा किया जो पहले कभी नहीं हो सका था। अमेरिका की टीम अब सुपर 8 में भी बड़ी टीमों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।
USA के लिए खेलते हैं कोरी एंडरसन
पहले न्यूजीलैंड की तरफ से खेलने वाले कोरी एंडरसन मौजूदा समय में अमेरिकी टीम का हिस्सा हैं। कोरी एंडरसन ने कनाडा के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ वह जबरदस्त फील्डिंग और गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। कोरी एंडरसन सुपर 8 में अमेरिका के सबसे बड़े मैच विनर बनकर सामने आ सकते हैं।

वनडे में जड़ा है दूसरा सबसे तेज शतक
कोरी एंडरसन की काबिलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं। साल 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 36 गेंद पर शतक जड़कर कोरी एंडरसन ने सभी को हैरान कर दिया था। कोरी एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 चौके और छह छक्के लगाए थे। इसके बाद आईपीएल में भी कोरी एंडरसन को मुंबई इंडियंस ने काफी पैसे खर्च कर अपने साथ जोड़ा था।
पत्नी के कारण छोड़ा देश
बता दें कि लंबे समय तक कोरी एंडरसन ने न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेला है। साल 2021 में कोरी एंडरसन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मैरी मार्गरेट से शादी की थी। अपनी पत्नी के कारण वह अमेरिका में जाकर बस गए। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से ही क्रिकेट खेलना भी शुरू कर दिया। उनकी दमदार प्रदर्शन की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उन्हें यूएसए टीम में भी शामिल किया गया। हालांकि जब कोरी एंडरसन ने न्यूजीलैंड से अमेरिका जाने की बात कही थी तो क्रिकेट फैंस ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था।
ऐसा रहा है करियर
लेकिन अब वही फैंस क्रिकेट फैंस कोरी एंडरसन के प्रदर्शन को देखकर उनकी सराहना कर रहे हैं। कोरी एंडरसन की बदौलत अमेरिकी क्रिकेट टीम ने वह कर दिखाया जो पिछले कई सालों से वहां के खिलाड़ी नहीं कर सके थे। कोरी एंडरसन की करियर की बात करें तो उन्होंने 38 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 130.45 के स्ट्राइक रेट से 634 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 94 का रहा है।












Click it and Unblock the Notifications