T20 World Cup 2024: 'देवर सूर्या की फैन हुईं भाभी', मिसेज जडेजा का ये कमेंट जीत लेगा आपका दिल

T20 World Cup 2024: भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 का नया चैंपियन है, कैप्टन रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 17 साल बाद इस कप पर कब्जा किया है।

आपको बता दें कि शनिवार को बारबाडोस के मैदान में खेले गए फाइनल मैच में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया है।

T20 World Cup 2024

मैच के दौरान एक पल ऐसा था, जब हर किसी को लगा था कि भारत के हाथ से मैच फिसल गया है लेकिन जैसे ही 20वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर डेविड मिलर का शानदार कैच लपका, उस वक्त ही हाथ से फिसले मैच में भारत की वापसी हुई। वो कैच अलौकिक और हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेगा।

'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर सूर्या कुमार यादव के इस कैच की चारों ओर तारीफ हो रही है, लोग उन्हें दंडवत प्रणाम कर रहे हैं, तो वहीं उनकी तारीफ करने वालो में टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है और साथ ही जीत के खुशनुमा पलों की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

उन्होंने सूर्य कुमार यादव के यादगार वीडियो की क्लिप को शेयर करते हुए कहा है कि 'Clutch Catch 🔥 @surya_14kumar।' रिवाबा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर रिवाबा और सूर्या की तारीफ कर रहे हैं।

'भाभी जी ने की देवर की तारीफ'

एक यूजर ने लिखा कि 'भाभी जी ने की देवर की तारीफ' तो किसी ने लिखा कि 'देवर सूर्या की फैन हुईं भाभी' , कुल मिलाकर सोशल मीडिया से लेकर देश का हर गली-मोहल्ला भारत की जीत के जश्न में डूबा हुआ है, लोग नाच गा रहे हैं और खुशियां बना रहे हैं।

आपको बता दें कि फाइनल मैच में पहली बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया था। 177 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई। भारत के जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने टीम की तारीफ करते हुए जीत की बधाई दी है।

शाबाश, टीम इंडिया, हमें आप पर गर्व है- द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीटर पर लिखा कि 'T20विश्व कप जीतने के लिए टीम इंडिया को मेरी हार्दिक बधाई।पूरे टूर्नामेंट में आपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में यह एक असाधारण जीत थी, शाबाश, टीम इंडिया, हमें आप पर गर्व है।'

जीत बेहद खास है, दशकों तक याद की जाएगी-पीएम मोदी

तो वहीं पीएम मोदी ने तो जीत के बाद तुरंत वीडियो जारी करके टीम इंडिया की तारीफ करके कहा था कि 'ये जीत बेहद खास है, ये जीत दशकों तक भूली नहीं जा सकती है, टीम इंडिया को पूरे भारत के लिए बेहद खास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+