भारत-अफगानिस्तान मैच में सता रहा है ये बड़ा डर! रोहित-कोहली सावधान, पंत जरा संभलकर
T20 World Cup 2024 Super 8 Team India News: भारतीय टीम को सुपर 8 में अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 20 जून यानी गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप में यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। सुपर-8 का यह मुकाबला बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पहली बार दोनों टीम एक दूसरे का सामना करने वाली है।
अफगानिस्तान ने दिखाया दम
भारत और अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अफगानिस्तान को हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे। अफगानिस्तान वही टीम है जिसने टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर सभी को हैरान कर दिया था। अफगानिस्तान की वजह से ही न्यूजीलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है।

वापसी को बेताब अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ वापसी करने को बेताब होगी। दरअसल अफगानिस्तान को अपने पिछले ग्रुप स्टेज मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान के खिलाड़ी इस हार से सीख लेते हुए भारत के खिलाफ आक्रामक अंदाज में मैदान पर उतरने का प्रयास करेंगे।
स्पिन गेंदबाजों का दिखेगा दबदबा
भारतीय टीम को अफगानिस्तानी गेंदबाजों से भी खतरा हो सकता है। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान और युवा स्पिन गेंदबाज नूर अहमद भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा मोहम्मद नबी और फजहल फारुकी भी अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं। स्पिन फ्रेंडली ट्रैक पर खेला जाने वाले इस मुकाबले में अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।
स्पिन के खिलाफ संभकर होगा खेलना
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली फार्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के गेंदबाजों के आगे उन्हें संभलकर पारी की शुरुआत करनी होगी। वहीं स्पिन गेंदबाजों पर अटैक करने वाले ताबड़तोड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी शुरुआती गेंद को संभलकर खेलना होगा।












Click it and Unblock the Notifications