SA vs AFG, Semi Final: फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी साउथ अफ्रीका, अफगानों के खिलाफ 9 विकेट से जीता मैच
South Africa vs Afghanistan, Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच आज, 27 जून को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। अफगानों की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाकर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका ने ये मैच 9 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही क्विंटन डिकॉक की अगुवाई वाली टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
अफगानों ने किया खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन
अफगानिस्तान की ओर से बेहद खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। सेमीफाइनल जैसे मौके पर अफगान टीम मेंअजमतुल्लाह उमरजई के अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन तक भी नहीं पहुंच सका।

गेम चेंजर रहे मार्को और शम्सी
साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन और तबरेज शम्सी गेम चेंजर साबित हुए, दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट के साथ अफगानों को 56 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा एनरिक नोर्खिया और कगिसो रबाडा को दो-दो विकेट मिले।
सेमीफाइनल के इतिहास का सबसे कम स्कोर
साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धांसू प्रदर्शन करने वाली अफगान टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 23 रन पर ही 5 विकेट गंवा चुकी थी।
29 जून को होगा फाइनल मैच
पूरी टीम 12वें ओवर की पांचवीं गेद पर 56 रन बनाकर ढेर हो गई। 56 रन टी20 विश्व कप सेमीफ़ाइनल के इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। अब 29 जून को साउथ अफ्रीका को फाइनल में भारत या इंग्लैंड में से किसी एक से भिड़ना होगा।
ये भी पढ़ें- Dream11, IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्खिया और तबरेज शम्सी
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांगेयालिया खारोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी












Click it and Unblock the Notifications