PM मोदी ने जसप्रीत बुमराह के बेटे को गोद में खिलाया, ऋषभ पंत को लगाया गले
T20 World Cup 2024, Latest News: भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की। ट्रॉफी जीतने के बाद खराब मौसम की वजह से भारतीय खिलाड़ी बारबाडोस में ही रुके हुए थे। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम आखिरकार अपने देश लौट आई है। बारबाडोस के मैदान पर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद चक्रवाती तूफान के कारण भारतीय टीम तुरंत रवाना नहीं हो पाई थी।
पीएम मोदी से मिले भारतीय खिलाड़ी
4 जुलाई यानी गुरुवार को भारतीय टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। जिसके बाद सभी खिलाड़ी पहले होटल गए। होटल से निकलने के बाद खिलाड़ियों ने सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए सभी खिलाड़ी पीएम आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों की फैमिली भी वहां मौजूद थी।

पीएम मोदी ने जूनियर बुमराह को गोद में उठाकर किया प्यार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने ब्रेकफास्ट किया। इस बीच जसप्रीत बुमराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह अपनी पत्नी और पीएम मोदी के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में बुमराह के बेटे को पीएम मोदी ने अपने गोद में ले रखा है और उसके साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।
ऋषभ पंत को लगाया गले
बता दें कि जसप्रीत बुमराह के बेटे का नाम अंगद है। जिसका जन्म 4 सितंबर 2023 को हुआ था। बुमराह ने अपने पोस्ट के कैप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए लिखा कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आमंत्रित किया जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही। जसप्रीत बुमराह के अलावा ऋषभ पंत की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषभ पंत को गले लगाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications