'मैं 39 साल का हो चुका हूं, मुझे लगता नहीं कि आगे खेल पाऊंगा', दिग्गज ने अचानक कर दी संन्यास की घोषणा
David Weise Announces Retirement: जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में क्वालीफाई कर चुकी है। नामीबिया के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल करते हुए सुपर 8 में जगह बनाई है। बारिश के कारण इंग्लैंड और नामीबिया के बीच 10 ओवर का ही मैच हो सका। जिसमें इंग्लैंड की टीम में आसानी से जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप बी से क्वालीफाई करने में कामयाबी रही।
दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान
इंग्लैंड और नामीबिया के मुकाबले के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं नामीबिया की तरफ से खेलने वाले डेविड वीजा की। डेविड वीजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि मैच के दौरान इन्होंने इस बात की भनक तक भी किसी को नहीं लगने दी कि यह उनका आखिरी मुकाबला है। मैच के बाद उन्होंने संन्यास की बात कर सभी को हैरान कर दिया।

हार के साथ वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम
डेविड वीजा ने अपने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में 27 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने टीम के लिए एक विकेट भी चटकाए। हालांकि उनकी दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद भी टीम को जीत हासिल नहीं हुई। नामीबिया का सफर टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से हार के साथ ही खत्म हो गया है। इंग्लैंड से हार कर नामीबिया की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।
'मैं 39 साल का हो चुका हूं, मुझे लगता नहीं कि आगे खेल पाऊंगा'
हार के बाद डेविड वीजा ने कहा कि वह क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लगता है कि संन्यास लेने का यह बिल्कुल सही वक्त है। अगले टी-20 वर्ल्ड कप में अभी 2 साल का समय है और वह 39 साल के हैं। उन्होंने बताया कि मैं 39 साल का हो चुका हूं। ऐसे में मुझे लगता नहीं कि मैं अगली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल पाऊंगा। मुझमें इतनी क्रिकेट नहीं बची है। नामीबिया के साथ मेरा सफर शानदार रहा है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इस टीम के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेल सका।












Click it and Unblock the Notifications