T20 World Cup जीत के बाद सूर्यकुमार यादव को मिला एक और स्पेशल मेडल, वीडियो देख आप भी कहेंगे, ये तो होना ही था
T20 World Cup 2024 Suryakumar Yadav: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 17 सालों के इंतजार के बाद टीम इंडिया ने विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के फाइनल मैच का हर हाइलाइट्स मोमेंट एक तरफ और आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव का मैच विनिंग कैच एक तरफ।
सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से हार्दिक पांड्या के बॉल पर बाउंड्री लाइन पर जो शानदार कैच पकड़ा है, ऐसा लगा मानों उन्होंने टीम इंडिया से छीन रही, वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को लपक कर अपने पास रख लिया हो। वो कैच इसलिए भी यादगार है क्योंकि अगर साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर आखिरी गेंद तक टिके रह जाते तो मैच का नतीजा शायद हमारे पक्ष में ना होता।

सूर्यकुमार यादव के इस कैच को सोशल मीडिया पर 'विश्व कप विजेता' कैच का नाम दिया गया है। हर तरफ उनके उस कैच की चर्चा हो रही है। सूर्यकुमार यादव को इस अनोखे कैच के लिए 'बेस्ट फील्डर मेडल' (best fielder medal) का खिताब टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने दिया है। बीसीसीआई के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने समारोह का एक विशेष वीडियो साझा किया और टी दिलीप ने पूरी टीम की सराहना की।
सूर्यकुमार यादव ने जीता बेस्ट फील्डर का मेडल, जह शाह ने दिया सम्मान
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने टी20 विश्व कप 2024 में भारत की जीत के बाद फील्डिंग के लिए अवार्ड दिए जाने का प्रोग्राम किया। जीत के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जोश और उत्साह हाई लेवल पर था। सूर्यकुमार यादव को अंतिम ओवर में उनके 'विश्व कप विजेता' कैच के लिए बेस्ट फील्डर का मेडल बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दिया। यूं तो ये मेडल हमेशा फील्डिंग कोच टी दिलीप देते हैं, लेकिन इस बार जय शाह को फील्डिंग मेडल देने के लिए बुलाया गया था।
इस तरह बाकी खिलाड़ियों के अलावा सूर्यकुमार यादव को दो मेडल मिले। एक चैंपियन बनने की और दूसरा मैच विनिंग कैच लेने के लिए। सूर्यकुमार यादव ने बेस्ट फील्डर का मेडल लेने के बाद कैमरे पर अपना विश्व कप मेडल और बेस्ट फील्डर का मेडल दिखाकर खुशी जाहिर की। सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे यह अवसर देने और जय सर से यह पदक लेने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"
सूर्यकुमार यादव की कैच की तुलना कपिल देव के कैच की जा रही है
सूर्यकुमार के कैच की तुलना 1983 विश्व कप जीत के दौरान कपिल देव के कैच से की जा रही है। दक्षिण अफ्रीका को अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने के लिए अंतिम ओवर में 16 रन चाहिए थे। डेविड मिलर के क्रीज पर होने से मैच का रुख वो अपनी ओर मोड़ सकते थे। डेविड मिलर भारत को हराने के लिए तैयार थे और उसने पहली गेंद को लॉन्ग-ऑफ की ओर मारा। जैसे ही गेंद हवा में गई, सभी के दिल मुंह में थे, लेकिन शांत और संयमित सूर्यकुमार ने लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री पर एक शानदार कैच लिया।
33 वर्षीय सूर्यकुमार ने गेंद को पकड़ा और तुरंत ही उसे फेंक दिया, जिससे वह तेजी से बांउड्री लाइन के आगे बढ़ गए लेकिन फिर वो तेजी से ग्राउंड के अंदर आए और कैच लिया। ICC इवेंट के इतिहास में ये अब तक का सबसे बड़ा कैच था।
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने कहा,
''आज हम बड़े मैचों में मौके पर खड़े होने की बात करते हैं। हम बस खड़े नहीं हुए, लेकिन हमने आज जीत हासिल की। आज और पूरे टूर्नामेंट में हमने जो तीव्रता, भाईचारा, लचीलापन दिखाया, हम भेड़ियों के झुंड की तरह असाधारण हैं। खैर, राहुल और रोहित कहते रहते हैं कि हर कोई अपनी भूमिका जानता है। लेकिन हमने मिलकर हर मौके का फायदा उठाया, कोई कसर नहीं छोड़ी है।''












Click it and Unblock the Notifications