सुपर 8 में भारत के सामने होगी ये बड़ी चुनौतियां, सेमीफाइनल में जाना है तो करना होगा ये काम
T20 World Cup 2024 Super 8 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम अपना दमखम दिखने को तैयार है। ग्रुप स्टेज के बाद अब भारतीय टीम सुपर 8 में सबसे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेलने वाली है। अफगानिस्तान के अलावा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भी भारतीय टीम की भिड़ंत देखने को मिलेगी।
अफगानिस्तान से होगा सामना
राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया है। ऐसे में अफगानिस्तान को हल्के में लेने की गलती भारतीय टीम नहीं कर सकती है। अफगानिस्तान के खिलाड़ी मौजूदा समय में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। फजहल फारूकी गेंद के साथ लगातार टीम के लिए विकेट ले रहे हैं।

तंजीम हसन शाकिब दे सकते हैं चुनौती
अफगानिस्तान के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश से भिड़ने वाली है। बांग्लादेश ने भी वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में भारत को अपसेट करने का कारनामा किया है। ऐसे में रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ भी अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन को मैदान में उतरना चाहेंगे। बांग्लादेश के 21 साल के युवा स्पिन गेंदबाज तंजीम हसन शाकिब टूर्नामेंट में लगातार विकेट ले रहे हैं और वह भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हिसाब बराबर करने का मौका
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को यह मैच खेला जाएगा। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को फाइनल में हराकर वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया था। ऐसे में रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हिसाब बराबर करना चाहेंगे।
भारत का रहा है दमदार प्रदर्शन
भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर भारत ने दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान और आयरलैंड के बाद भारत ने यूएसए के खिलाफ भी सात विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। लगातार तीन मुकाबले को जीतने के सात ही भारतीय टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई। हालांकि, भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications