T20 World Cup 2024: फाइनल में दिखा विराट का प्रचंड रूप, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जमकर गरजा बल्ला

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भले ही पिछले कुछ दिनों से अपने फॉर्म को लेकर जूझ रहे हों, लेकिन टी-20 विश्वकप के फाइनल में कोहली ने साबित किया कि आखिर क्यों वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।

बल्लेबाजी की शुरुआत से ही कोहली ने अपने इरादे साफ कर दिए। पहले ही ओवर में विराट कोहली ने तीन चौके जड़कर बता दिया कि आज वो क्या करने आए हैं। पहले ओवर में कोहली ने 5 गेंदों का सामना किया और लगातार दो चौके जड़ दिए। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मारकर उन्होंने टीम के स्कोर को 15 रन तो अपने स्कोर को 14 रन पर पहुंचा दिया।

virat kohli

हालांकि विराट कोहली आज अच्छे रंग में नजर आ रहे हैं लेकिन दूसरे छोर विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। दूसरे ओवर में ए के बाद एक पहले रोहित शर्मा और फिर ऋषभ पंत आउट हो गए।

यही नहीं अच्छे फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार भी पांचवे ओवर में अपना विकेट गंवाकर पवेलिनय लौट गए। लेकिन दूसरे छोर पर विराट कोहली डटे रहे और उन्होंने सुनिश्चित किया कि भारत की उम्मीदें बनी रहें।

विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 76 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस पारी में कोहली ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि कोहली का अर्धशतक काफी धीमा था, लेकिन उन्होंने टीम की जरूरत को समझते हुए एक छोर को संभाले रखा।

लेकिन कोहली की फिफ्टी होने के बाद उन्होंने हाथ खोले और अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाया। कोहली जब आउट हुए तो भारत का स्कोर 18.5 ओवर में 163 रन पहुंच गया था।

भारत ने 20 ओवर में 176 रन बनाएं। ऐसे में विश्वकप की ट्रॉफी उठाने के लिए भारत को दक्षिण अफ्रीका को 176 रन के अंदर रोकना होगा। बारबाडोस पर औसत स्कोर 166 रन का है, लेकिन भारत ने औसत स्कोर से 10 रन अधिक बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+