'मेरी वजह से टीम हार गई', पत्रकार के सवाल पर छलका खिलाड़ी का दर्द, कहा- पूरा पाकिस्तान अब...

T20 World Cup 2024 Imad Wasim: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था। आईसीसी इवेंट में पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है। टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान की टीम बेहद संतुलित नजर आती है लेकिन साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा देखने को नहीं मिला।

वर्ल्ड कप से बाहर हुई पाकिस्तान

ग्रुप ए में अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबले को हारने के बाद पाकिस्तान के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई थी। जिसके बाद यूएसए और आयरलैंड के मुकाबले पर पाकिस्तान की उम्मीदें टिकी हुई थी। लेकिन यूएसए और आयरलैंड के बीच का मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। ऐसे में यूएसए की टीम को एक अंक मिल गया और वह सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर गई। जबकि पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

T20 World Cup 1

भारत से मिली थी हार

पाकिस्तान के पास भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने का शानदार मौका था। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जीत के लिए महज 120 रनों की जरूरत थी। पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी रही थी। आखिरी के 48 गेंद में टीम को सिर्फ 48 रन ही बनाने थे और सात विकेट पाकिस्तान के हाथ में थी। लेकिन यहां से भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को हार थमा दी। पाकिस्तान की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम इस हार के सबसे बड़ी वजह रहे।

इमाद वसीम ने बताई हार की वजह

पाकिस्तानी पत्रकार रिजवान हैदर से बातचीत करते हुए इमाद वसीम ने इस बात को कबूल किया कि भारत के खिलाफ टीम की हार के सबसे बड़े जिम्मेदार वह खुद हैं। उन्होंने कहा कि अक्षर पटेल के ओवर में वह बड़ा शॉट लगाने में नाकाम रहे और यही से मैच पलट गया। इमाद के मुताबिक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल के खिलाफ रन बनाने के लिए उन्हें ऊपर भेजा गया था। लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सके। जिस वजह से पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि टीम को हार का बेहद अफसोस है। पूरा पाकिस्तान मुझे इस समय विलन समझ रहा है। मैं हार का सबसे बड़ा दोषी हूं। लेकिन आखिरकार मैं भी इंसान ही हूं। और हम हर वक्त जैसा सोचते हैं वैसा नहीं कर पाते। बता दें कि पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला 16 जून यानी रविवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+