क्या पति हार्दिक पंड्या से मिलने के लिए तैयार हुईं नताशा? होंठों पर लिपस्टिक लगाते वीडियो वायरल

T20 World Cup 2024 Natasha Stankovic: भारतीय टीम के टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत में ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का अहम रोल रहा है। हार्दिक पंड्या इस पूरे टूर्नामेंट गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही दमदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए। हार्दिक पंड्या ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर डाला और टीम इंडिया को जीत दिला दी।

पंड्या बने जीत के हीरो

भारतीय टीम की जीत के बाद हार्दिक पंड्या मैदान पर ही रोते हुए नजर आए। हार्दिक पंड्या ने इस दौरान कई खिलाड़ियों को गले लगाया और उनके आंखों से आंसू बह रहे थे। कुछ महीने पहले ही आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस में रहते हुए हार्दिक पंड्या को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

T20 World Cup 1

सुर्खियों में हार्दिक की पर्सनल लाइफ

रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी संभालने पर हार्दिक पंड्या फैंस के बीच जमकर ट्रोल किए गए थे। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन कर हार्दिक पंड्या ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। प्रोफेशनल लाइफ की तरह हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में बनी हुई है। हार्दिक पांड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक के बीच सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है।

नताशा स्टेनकोविक का वीडियो वायरल

वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बावजूद हार्दिक पंड्या को लेकर नताशा स्टेनकोविक का अब तक कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं उन्होंने टीम इंडिया को जीत की बधाई तक नहीं दी है। हालांकि इस बीच नताशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह तैयार होते हुए नजर आ रही हैं। होठों पर लिपस्टिक लगाकर नताशा स्टेनकोविक कहीं जाने की तैयारी कर रही हैं। नताशा के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है नताशा स्टेनकोविक हार्दिक से मिलने की तैयारी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+