Retired Out vs Retired Hurt: रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट में आखिर क्या अंतर है? WC में पहली बार हुआ ऐसा

Retired Out vs Retired Hurt: टी-20 वर्ल्ड कप के 34वें मैच में इंग्लैंड ने नामीबिया के खिलाफ 41 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हो गई। इंग्लैंड और नामीबिया के बीच खेले गए मैच में बारिश ने खलल डालने का काम किया। बारिश की वजह से इन दोनों ही टीम के बीच में मुकाबला 10-10 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 122 रन बनाए।

इंग्लैंड को मिली जीत

इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक रन हैरी ब्रूक के बल्ले से आए। हैरी ब्रूक ने 20 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रनों की पारी खेली। जबकि नामीबिया की तरफ से ट्रम्पेलमैन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटकने में सफलता हासिल की। लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन टीम के खिलाड़ी जीत दर्ज करने में नाकाम रहे और 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 84 रन ही बना सके।

T20 World Cup 1

वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा

इंग्लैंड और नामीबिया के मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला जो आज से पहले वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। दरअसल नामीबिया के सलामी बल्लेबाज निकोलास डेविन इस मुकाबले में रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए। निकोलास डेविन तेज गति से रन बनाने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने वापस पवेलियन लौटने का फैसला किया। निकोलास डेविन वर्ल्ड कप इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट में अंतर

दरअसल, टीम को तेजी से रनों की जरूरत थी लेकिन निकोलास डेविन ऐसा करने में सफल नहीं हो रहे थे। इसी वजह से उन्होंने खुद को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया। वह 16 गेंद में 18 रन बनाकर रिटायर्ड आउट होकर लौट गए। यहां पर कई क्रिकेट फैंस रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट में कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर दोनों में अंतर क्या है?

रिटायर्ड हर्ट क्या होता है

रिटायर्ड हर्ट का मतलब होता है जब कोई बल्लेबाज चोटिल होकर अपनी पारी को बीच में ही छोड़कर ड्रेसिंग रूम लौट जाता है। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब बल्लेबाज भाग नहीं पता है या कहीं ऐसी चोट लगी होती है जो जिसकी वजह से वह काफी दर्द में होता है। ऐसे में बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट के रूप में पवेलियन जाता है। ऐसी स्थिति में बल्लेबाज के नाम के आगे स्कोरर रिटायर हर्ट का कैप्शन लगाते हैं। इस स्थिति में बल्लेबाज़ अगर बाद में टीम को जरूरत हो तो बल्लेबाजी करने आ सकता है।

रिटायर आउट क्या होता है

वहीं बात अगर रिटायर आउट की करें तो रिटायर आउट रिटायर्ड हर्ट के बिल्कुल विपरीत है। जब कोई बल्लेबाज पूरी तरह से फिट होकर भी बिना आउट हुए ड्रेसिंग रूम में वापस चला जाता है तो उसे क्रिकेट में रिटायर आउट कहा जाता है। ऐसे में बल्लेबाज खुद या अपने कप्तान द्वारा आउट होने का फैसला लेता है तो उसे क्रिकेट में रिटायर आउट के नाम से जाना जाता है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के प्रैक्टिस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी ऐसा कर चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद ऋषभ पंत रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+