T20 World Cup के बीच अचानक भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, बुमराह-अक्षर से है गहरी दोस्ती!
Chirag Gandhi Retirement: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। वहीं अब भारत को अपना दूसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। टी-20 वर्ल्ड कप के बीच भारत के लिए लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट खेलने वाले चिराग गांधी ने सन्यास ऐलान कर दिया है।
चिराग गांधी ने लिया संन्यास
चिराग गांधी गुजरात क्रिकेट टीम की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते रहे हैं। वह रणजी ट्रॉफी में विनिंग टीम का हिस्सा भी रहे हैं। साल 2011 में डोमेस्टिक क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले चिराग गांधी, पार्थिव पटेल, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल जैसे भारतीय खिलाड़ी के साथ भी खेल चुके हैं। हालांकि उन्हें भारत की तरफ से इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
गुजरात के लिए अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय तक घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। ऐसे में चिराग गांधी जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल के करीबी मित्र माने जाते हैं। चिराग गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संन्यास की घोषणा करते हुए कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि आज मैं भारतीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। साल 2011 से 2024 तक का यह सफर शानदार रहा। SDCA सूरत जिला क्रिकेट संघ से शुरुआत से प्रथम श्रेणी क्रिकेट तक, यह सभी उतार-चढ़ावों के साथ एक रोलर कोस्टर की सवारी थी। मैं सभी के समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।
फॉर्म में बुमराह-अक्षर
बता दें कि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी टीम की तरफ से प्लेइंग इलेवन में भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल दोनों ने ही गेंद से शानदार काम किया है। गेंद के अलावा अक्षर पटेल ने बल्ले से भी टीम के लिए अहम रन जोड़े हैं। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप के आने वाले मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों पर काफी कुछ निर्भर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications