Dream11: इन खिलाड़ियों की मदद से जीते करोड़ों रुपये! ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम
AFG vs AUS Dream11 Prediction: अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को सुपर 8 का एक अहम मुकाबला खेला जाना है। अफगानिस्तान को अपने पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी। अफगानिस्तान के पास कई ऐसे धुरंधर मौजूद हैं जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दमखम दिखा सकते हैं।
अफगानिस्तान को जीत की जरूरत
अफगानिस्तान को सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ 40 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान को हर हाल में जीत की जरूरत है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया खिलाफ मुकाबले को जीतना ही होगा। हालांकि, अफगानिस्तान के लिए यह काम आसान नहीं होने वाला है।

स्पिनर्स पैदा कर सकते हैं मुश्किलें
अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक की वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम एक हारी हुई बाजी में जीत दर्ज करने में सफल हो गई थी। अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
फजलहक फारूकी और राशिद खान ने भारत के खिलाफ तीन-तीन विकेट चटकाए थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन दोनों ही खिलाड़ियों पर काफी कुछ निर्भर करेगा। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर शानदार फार्म में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा मार्क्स स्टोइनिस गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही टीम के लिए उपयोगी साबित रहे हैं।
ड्रीम 11 टीम- 1
कप्तान: डेविड वार्नर
उप-कप्तान: मार्कस स्टॉयनिस
विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज़।
बल्लेबाज: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, इब्राहिम जादरान।
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी।
गेंदबाज: पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, राशिद खान।
ड्रीम 11 टीम- 2
कप्तान: ट्रैविस हेड
उप-कप्तान: ग्लेन मैक्सवेल
विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज़।
बल्लेबाज: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, इब्राहिम जादरान।
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी।
गेंदबाज: पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, राशिद खान।
टीमों की संभावित प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलियाः डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस।
अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, गुलबदिन नईब, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।












Click it and Unblock the Notifications