ऑस्ट्रेलिया में सूर्यकुमार यादव का पहला ट्रेनिंग सेशन, परिस्थितियों पर शेयर किया अनुभव- VIDEO
T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में है जहां पर वह पर्थ में अपना ट्रेनिंग सेशन शुरू कर चुके हैं। भारत को इस विश्वकप में सूर्यकुमार यादव ( SuryaKumar Yadav) से बहुत उम्मीदें हैं जो T20 में प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं और आईसीसी की रैंकिंग में नंबर दो T20 इंटरनेशनल बल्लेबाज भी हैं। सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया में जाने के बाद अपना पहला नेट सेशन किया है और बताया है कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियां किस तरह की है और इस विश्व कप के लिए कैसी तैयारियां चल रही है। (फोटो सौजन्य- BCCI ट्विटर/स्क्रीनशॉट)

ऑस्ट्रेलिया में सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार इस साल T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं जिनके बाद पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) का नाम आता है। उम्मीद है कि यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में महा प्रतियोगिता के दौरान भारत के लिए रनों की बौछार करता रहेगा। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जहां पर 32 साल के सूर्यकुमार यादव को नेट में प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में यादव को आउटडोर में नेट पर बल्लेबाजी करते हुए देख सकते हैं। वह ऋषभ पंत के साथ दौड़ भी लगा रहे हैं और फिर अपनी कलाइयों का जादू बल्ले से भी दिखा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में ढलने की कवायद-
सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों के लिए काफी उत्साहित भी हैं और बहुत चौकस भी रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि, मैं यहां पर आने के लिए वाकई में देख रहा था। मैंने अपना पहला प्रैक्टिस सेशन किया है। मैदान पर गए हैं, भागदौड़ भी की है और फिर देखा है कि यहां पर होना कैसा है और नेट सेशन बहुत अच्छा रहा था। मैं विकेट की पेस और बाउंस को देखना चाहता था। निश्चित तौर पर यहां खेलने के लिए उत्सुकता हूं लेकिन उसी समय आपको यह भी देखना होगा कि इस माहौल में कैसे ढलना है। किस तरीके से आप सही समय पर अपने चरम पर आ सकते हैं और मैं यही सब चीजें देख रहा हूं। तो यह सब उत्साहजनक तो है लेकिन आपको अपना प्रोसेस और रूटीन भी फॉलो करना है जो बहुत जरूरी है।
पर्थ में वार्म-अप मैच
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे परिस्थितियों का आकलन करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह इस टूर्नामेंट के लिए मैच रेडी हो जाए। उन्होंने आस्ट्रेलिया में मौसम के बारे में बात की है और कहा कि, यहां पर थोड़ी ठंडी हवा चलती है बाकी सब भारत के जैसा है। दिन के समय यहां पर मौसम काफी मस्त रहता है और यह परिस्थितियां क्रिकेट के लिए काफी अच्छी हैं।
सूर्यकुमार यादव के सामने ऑस्ट्रेलिया की बाउंसी और तेज पिचों के साथ तालमेल बैठाने की चुनौती तो है ही साथ ही वहां के बड़े-बड़े मैदानों पर बाउंड्री का आकलन करने की भी एक चुनौती है। यादव इन चीजों के लिए अपने गेमप्लान को रेडी रखना चाहते हैं जो उनके सफल होने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। टीम मीडिया पर्थ में कुछ गैर आधिकारिक वार्म अप मैच पश्चिम आस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी और फिर ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के साथ ऑफिशियल वार्म-अप मुकाबले खेले जाएंगे जिसके बाद 23 अक्टूबर से ऊपर 12 स्टेज में पाकिस्तान के साथ पहले मुकाबले के साथ टीम इंडिया का T20 वर्ल्ड कप अभियान शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications