सिडनी में मिले खाने से खुश नहीं टीम इंडिया, ना अच्छा है ना गर्म, प्रैक्टिस सेशन से भी किया इंकार
भारतीय क्रिकेट टीम सिडनी (Team India in Sydney) में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलने के लिए पहुंच चुकी है लेकिन वह प्रैक्टिस के बाद मिल रहे खाने से संतुष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि उनको जो खाना सिडनी में दिया जा रहा है वह ना तो गर्म है और ना ही अच्छा है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जब खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस समाप्त कर लेते हैं तब उनको मिलने वाले खाना कुछ खास नहीं है क्योंकि इसमें सैंडविच जैसी चीजें ही शामिल होती हैं और वे भी ठंडी।
Recommended Video

बीसीसीआई के एक सूत्र ने ANI के हवाले से कहा, भारतीय टीम को जो खाना दिया गया वह अच्छा नहीं था। उन्होंने केवल सैंडविच दे दिए और इस बारे में आईसीसी को बता दिया गया है कि प्रैक्टिस सेशन के बाद जो खाना दिया गया है वह ना तो अच्छा है और ठंडा भी है।
बता दे आईसीसी को सूचना देने के पीछे कारण यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ही वर्ल्ड कप 2022 के दौरान खाना उपलब्ध करा रही है लेकिन लंच के बाद आईसीसी कोई गरम खाना नहीं दे रही है। हालांकि द्विपक्षीय सीरीज में जो मेजबान देश होता है उसके ऊपर खाने की जिम्मेदारी होती है। लेकिन ये T20 वर्ल्ड कप है।
इसी बीच टीम इंडिया ने प्रैक्टिस करने से भी इनकार कर दिया है क्योंकि उनको सिडनी में शहर से दूर के इलाके ब्लैक टाउन में प्रैक्टिस करने का ऑफर दिया गया था जो भारतीय क्रिकेट टीम के होटल से 45 मिनट की दूरी पर स्थित है। बीसीसीआई का सूत्र बताता है कि टीम इंडिया ने प्रैक्टिस सेशन नहीं किया क्योंकि जो प्रैक्टिस जगह दी गई थी वह दूर थी तो उन्होंने मना कर दिया। यह टीम इंडिया के होटल से 45 मिनट की दूरी पर है।
भारतीय क्रिकेट टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 27 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलने जा रही है जहां उसकी एक आसान जीत की उम्मीद की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications