AUS में धवन का रिकॉर्ड शानदार, T20 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, फिर भी WC टीम में जगह नहीं

टी20 विश्वकप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने वाली है। 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में चलने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 16 सितंबर: टी20 विश्वकप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने वाली है। 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में चलने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। वहीं 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मुकाबले खेले जाएंगे। इस मेगा इवेंट के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। यह टीम एशिया कप 2022 में खेलने वाली भारतीय टीम से थोड़ी सी अलग है। चोट से उबरने के बाद जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है, वहीं आवेश खान और रवि बिश्नोई को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है।

धवन को नहीं मिली जगह

धवन को नहीं मिली जगह

टी20 विश्वकप में रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं, वहीं विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। सिलेक्टर्स ने टीम इंडिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को स्क्वॉड में जगह नहीं दी है। वहीं आंकड़े दर्शाते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 मुकाबलों में शिखर धवन का रिकॉर्ड कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल से कहीं बेहतर है। टी20 में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विराट कोहली हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टी20 में सबसे ज्यादा 451 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जिन्होंने 271 रन बनाए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा (181), चौथे नंबर पर केएल राहुल (108) और पांचवें नंबर पर सुरेश रैना (104) हैं।

AUS में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

AUS में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

  • विराट कोहली: 451 रन
  • शिखर धवन: 271 रन
  • रोहित शर्मा: 181 रन
  • केएल राहुल: 108 रन
  • सुरेश रैना: 104 रन
टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम

टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर आश्विन। रिजर्व खिलाड़ी: दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि विश्नोई।

शिखर धवन का करियर

शिखर धवन का करियर

शिखर धवन ने अपने करियर में अब तक 34 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 58 पारियों में उन्होंने 40.61 की औसत और 66.94 के स्ट्राइक रेट से 2315 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में अब तक 5 अर्धशतक और 7 शतक जड़े हैं। 158 वनडे में उन्होंने 45.84 की औसत और 92.07 के स्ट्राइक रेट से 6647 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में धवन ने 38 अर्धशतक और 17 शतक लगाए हैं। वहीं 68 टी20 इंटरनेशनल में गब्बर ने 27.92 की औसत और 126.36 के स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए हैं। क्रिकेट के इस सबसे छोटो फॉर्मेट में धवन ने 11 फिफ्टी जड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+