'खुशी और गर्व' महसूस कर रहे हैं रोहित शर्मा, BCCI की एक समान मैच फीस घोषणा पर किया ट्वीट
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के इस कदम की तारीफ की है कि अब हर मैच में पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों को एक समान वेतन मिला करेगा। बीसीसीआई ने गुरुवार को पुरुष और महिला दोनों के लिए एक समान मैच फीस की घोषणा की थी। रोहित ने इसके लिए ट्वीट करते हुए कहा कि वह खुश है और गर्व महसूस कर रहे हैं।

इससे पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस ऐतिहासिक कदम की घोषणा की थी। शाह ने ट्वीट करते हुए कहा था, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई लिंग भेद को दूर करने की ओर पहला कदम बढ़ा रही है। हम अपनी कॉन्टैक्टेड महिला क्रिकेटरों के लिए एक समान मैच फीस की घोषणा करते हैं। पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए मैच फीस एक ही होगी और हम भारतीय क्रिकेट में एक समान जेंडर की ओर नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।
जय शाह ने इस दौरान दोनों खिलाड़ियों को मिलने वाले वेतन की ओर भी खुलासा किया है। उन्होंने एक और ट्वीट में बताया कि बीसीसीआई महिलाओं को उनके पुरुष सहकर्मियों जितनी ही मैसेज मैच फीस मिलेगी जो टेस्ट क्रिकेट के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए छह लाख और T20 के लिए तीन लाख है। महिला क्रिकेटरों के लिए एक समान वेतन मेरी प्रतिबद्धता में शामिल था और मैं इसके लिए अपैक्स काउंसिल का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने सपोर्ट किया।

इस समय रोहित शर्मा रविवार को ग्रुप 2 के मुकाबले के लिए पर्थ में मौजूद हैं जहां उनका मैच दक्षिण अफ्रीका से होना है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों से जीत हासिल करने के इस मैच की ओर रुख किया है जबकि भारतीय टीम अपने पिछले मैच में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नीदरलैंड को 56 रनों से मात दे चुकी है। भारत फिलहाल ग्रुप 2 में 4 अंकों के साथ टॉप पर है क्योंकि उन्होंने 2 में से दोनों मुकाबले जीते हैं और प्रोटियाज टीम दूसरे स्थान पर है क्योंकि उन्होंने दो में से एक ही में जीता है लेकिन एक उनका मुकाबला बारिश से धुल गया था।












Click it and Unblock the Notifications