11 साल के द्रशिल का सपना पूरा हुआ, T20 WC के दौरान रोहित शर्मा को नेट्स में बॉलिंग की

T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है जहां पर भारतीय टीम नेट्स में काफी बैटिंग अभ्यास कर रही है। इस दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एक 11 साल के युवा उभरते क्रिकेटर द्रशिल शर्मा का दिन यादगार बना दिया। जब टीम इंडिया मैदान पर अपना प्रैक्टिस सेशन करने वाली थी तब वहां स्टेडियम में कई बच्चे मौजूद थे जिसमें से एक थे द्रशिल शर्मा और उन्होंने अपनी बाएं हाथ की गेंदबाजी से टीम इंडिया को इतना प्रभावित किया कि रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान इस गेंदबाज के सामने बल्ला आजमाने से खुद को नहीं रोका। (फोटो सौजन्य- BCCI ट्विटर)

Recommended Video

    T20 World Cup: Rohit Sharma को Nets पर 11 साल के खिलाड़ी ने की गेंदबाजी | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    स्टेडियम में बॉलिंग करते देखा

    स्टेडियम में बॉलिंग करते देखा

    रोहित शर्मा ने इस बच्चे को स्टेडियम में बॉलिंग करते देखा और फिर टीम इंडिया के कोच और सदस्यों के साथ और टीम इंडिया के कुछ और सदस्यों को भी वह नजारा दिखाया। यह गेंदबाज जितनी स्मूथ तरीके से गेंदबाजी कर रहा था और लगातार बल्ले को बीट कर रहा था उससे टीम प्रभावित हुई और फिर जब रोहित शर्मा हेलमेट और पैड पहनकर बल्लेबाजी करने के लिए आए तो उन्होंने इस लड़के को इशारे से अपने साथ बुलाया। इसके बाद यह दोनों नेट में चले गए जहां पर रोहित ने बल्लेबाजी की और 11 साल के द्रशिल ने हिटमैन को गेंदबाजी की।

    भारत की ओर से खेलना चाहेंगे द्रशिल शर्मा?

    भारत की ओर से खेलना चाहेंगे द्रशिल शर्मा?

    रोहित ने उसकी गेंद को सम्मान दिया और बाद में उसको अपने ऑटोग्राफ भी दिए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह वीडियो शेयर किया है जहां पर भारत के कप्तान से मिलने का अपना अनुभव शेयर किया है और बताया है कि उसकी फेवरेट बॉलिंग इनस्विंगर या एक आउटस्विंगर है।

    जब रोहित शर्मा प्रैक्टिस खत्म करने के बाद इस बच्चे से पूछते हैं कि क्या वह किसी दिन भारत की ओर से खेलना चाहेगा तो इससे बच्चे ने कहा कि वह 1 दिन प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहता है और पर उसको यह नहीं पता कि वह भारत कब जाने वाला है।

    आप यहां पर देख सकते हैं VIDEO

    बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर वीडियो पोस्ट किया है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं। T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपने वार्मअप मुकाबले खेलने हैं जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों के साथ होंगे। इसके बाद में 23 अक्टूबर से पाकिस्तान के साथ मुकाबला शुरू हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+