T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया का एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, पिछले वर्ल्ड कप के 'हीरो' का खेलना मुश्किल
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को एक और बड़ा झटका लगा है। एडम जम्पा के बाद ऑस्ट्रेलिया का एक और बड़ा खिलाड़ी कोरोना के चपेटे में आ गया है।
Matthew Wade tests positive for Covid: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को एक और बड़ा झटका लगा है। एडम जम्पा के बाद ऑस्ट्रेलिया का एक और बड़ा खिलाड़ी कोरोना के चपेटे में आ गया है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।

कोरोना की चपेट में आए मैथ्यू वेड
आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों के खेलने की अनुमति दी थी। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया की टीम चाहे तो वेड को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। लेकिन इसकी संभावनाएं कम ही दिखाई पड़ती है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया चाहेगी कि वेड पूरी तरह से फिट होने के बाद ही टीम में लौटे। लोअर मिडल ऑर्डर में मैथ्यू वेड टीम के सबसे भरोसमंद बल्लेबाज माने जाते हैं।

टीम में बैकअप विकेटकीपर नहीं
ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो टीम में बैकअप विकेटकीपर के तौर पर कोई अन्य खिलाड़ी मौजूद नहीं है। ऐसे में वेड की गैरमौजूदगी में टीम की विकेटीपिंग की कमान किस खिलाड़ी के हाथों में होगा, यह बड़ा सवाल है। ऐसी स्थिति में डेविड वॉर्नर विकेटकीपिंग कर सकते हैं। एरोन फिंच ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले कहा था कि टीम को कभी दूसरे विकेटकीपर की जरूरत पड़ी तो वह जिम्मेदारी वॉर्नर संभालेंगे।

एडम जाम्पा भी हो चुके है कोविड पॉजिटिव
वेड ने पिछले वर्ल्ड कप में टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। सेमीफाइनल में अफरीदी के ओवर में उन्होंने तीन छक्के जड़े थे। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में जाम्पा ने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। टीम की तरफ से अभी तक जाम्पा को लेकर भी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में आयरलैंड के गेंदबाज जॉर्ज डॉकरेल को कोविड-19 होने के संभावना के वाबजूद भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था।












Click it and Unblock the Notifications