चाहे हारों या जीतों, मैच तो पूरा खेलों, बारिश की एक और मार पड़ी तो जोस बटलर ने क्या कहा

T20 World Cu matches affected by Rain- ऑस्ट्रेलिया में जिस ढंग से वर्ल्ड कप के मुकाबले एक के बाद एक बारिश की भेट चढ़ते जा रहे हैं वह शर्मनाक है। आप इतनी बड़ी प्रतियोगिता को बारिश की बलि नहीं दे सकते। लेकिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हद तब हो गई जब आज के दोनो मैच बिना एक गेंद खेले रद्द हो गए। दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच था और दोनों के लिए काफी अहम था लेकिन अब दोनों को 1-1 अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया अपने सख्त ग्रुप में न्यूजीलैंड से हार चुकी है और इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड ने मात दी थी। जोस बटलर ने कहा भी था कि हम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जलवा बिखेरकर वर्ल्ड कप में वापसी ठोकेगे लेकिन बारिश ने अंग्रेजों को ज्यादा बड़ा झटका दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम का एक्सपर्ट नहीं हूं

ऑस्ट्रेलिया के मौसम का एक्सपर्ट नहीं हूं

मैच धुलने के बाद बटलर ने प्रेस कांफ्रेस में कहा, मैं इस साल ऑस्ट्रेलिया के मौसम का एक्सपर्ट नहीं हूं। हम पूरा क्रिकेट गेम खेलना चाहते हैं। सब ऐसा चाहते हैं। नेचुरली हम एक ऐसा खेल खेलते हैं जो खुले आसमान के तले होता है और ये सब हमारे खेल का अहम हिस्सा हैं। इससे उस पिच पर फर्क पड़ता है जिस पर हम खेलते हैं। इससे परिस्थितियों पर फर्क पड़ता है। इन सब चीजों से क्रिकेट दिलचस्प भी बन जाता है।

चाहे हारों या जीतों, मैच तो पूरा खेलों

चाहे हारों या जीतों, मैच तो पूरा खेलों

हां आज जो हुआ वह शर्मनाक है, खासकर हर उसके लिए जो इस खेल में शामिल था। फैन इस गेम को देखने के लिए आए थे, जो भी टीवी पर इसको देख रहे थे, और खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा था। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मैच बहुत बड़ा था जिसको किसी भी हाल में जीतना था और ये किसी भी खिलाड़ी के करियर के लिए बड़ा मुकाबला था और ये ऐसा खेल था जिसमें आप शामिल होना चाहते हैं।

2019 के वर्ल्ड कप में भी इस तरह के बारिश के मामले देखने को मिले थे। इस बार भी रिकॉर्ड नंबर के मैच धुल रहे हैं। बटलर कहते हैं चाहे नतीजा जो भी लेकिन जब आपको हार, जीत, ड्रा अनुभव करने को नहीं मिलती तब दुख की फीलिंग तो होती ही है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Aus और Eng का मैच रद्द होने से किसे हुआ ज्यादा नुकसान | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    बारिश ने ही उनको आयरलैंड के खिलाफ हराया

    बारिश ने ही उनको आयरलैंड के खिलाफ हराया

    अब इंग्लैंड की टीम अगले गेम में न्यूजीलैंड का सामना करने उतरेगी और यह मैच उनके लिए अहम होगा ताकि वे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकें।

    बटलर के लिए दुख की बात यह है कि बारिश ने ही उनको आयरलैंड के खिलाफ हराया और आज इंग्लैंड के खिलाफ जीत का मौका भी छीन लिया। उन्होंने कहा है कि अब खेल जीतना ही होगा। बस इंग्लैंड दुआ करना चाहेगा कि उनका कोई मैच अब बारिश से ना धुले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+