T20 World Cup IND vs PAK: भारत ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, ऐसी है प्लेइंग 11
IND vs PAK: T20 World Cup 2022 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के साथ कर रही है। ये मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

रोहित ने टॉस जीतने के बाद कहा- हम बॉलिंग करेंग। पिच अच्छी लग रही है। ओवरकास्ट हालातों में पहले बॉलिंग करना सही है। बॉलिंग स्विंग हो सकती है और हम उसका फायदा लेना होगा। तैयारियां अच्छी रही हैं। ब्रिस्बेन में हमने कुछ प्रैक्टिस मैच खेले। उम्मीद है हम दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहेंगे। हमारे पास सात बल्लेबाज, तीन सीमर और दो स्पिनर हैं।
यहां पर रोहित के दो स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल हैं। भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह के तौर पर तीन तेज गेंदबाज मौजूद हैं। जबकि दिनेश कार्तिक को ही पंत की जगह पर शामिल किया गया है।
इस मैच से पहले मेलबर्न पर बारिश का साया बताया जा रहा था। मौसम विभाग के संकेत दो दिन पहले तक बहुत अच्छे नहीं थे लेकिन समय के साथ मौसम भी मेहरबान हुआ है और टॉस अपने तय समय पर शुरू हुआ।
भारत और पाकिस्तान यहां पर 1985 के बाद से नहीं खेले हैं। तब भारत ने वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जीतने में कामयाबी दर्ज की थी। दूसरी और पाकिस्तान की टीम 1992 का वर्ल्ड कप यहीं पर जीतने में कामयाबी दर्ज की थी।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की टीम ने पाकिस्तान पर 8-3 से बढ़त हासिल की हुई है। इसमें 2007 में भारत को पाकिस्तान पर मिली बॉल आउट की जीत भी शामिल है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह












Click it and Unblock the Notifications