IND vs PAK: दमदार जीत हासिल करने के बाद पंड्या की आंखों से बहने लगे आंसू, पिता को याद कर हुए भावुक
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को एक जबरदस्त मैच देखने को मिला। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी गेंद तक मुकाबला रोमांचक बना रहा और आखिरकार भारत ने इसमें जीत हासिल की।
India vs Pakistan, 16th Match, Super 12 Group 2 Highlights: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को एक जबरदस्त मैच देखने को मिला। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी गेंद तक मुकाबला रोमांचक बना रहा और आखिरकार भारत ने इसमें जीत हासिल की। पाकिस्तान की ओर से मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर चार विकेट से जीत हासिल कर ली।

जीत के बाद भावुक हुए हार्दिक पंड्या
जीत हासिल करने के बाद जतिन सप्रू और इरफान पठान के साथ हार्दिक पंड्या ने कुछ बातों का जिक्र किया। पंड्या इस दौरान अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। उनके पिता हिमांशु पंड्या ने उनके क्रिकेट करियर में बड़ा रोल अदा किया था। पंड्या ने कहा कि करीब एक लाख दर्शकों के बीच इस तरह का प्रदर्शन उन्हें जीवन भर याद रहेगा। उन्हें यहां तक पहुंचाने में पिता का योगदान सबसे अहम रहा था। बता दें कि पिछले साल जनवरी में पंड्या के पिता का निधन हो गया था।

कोहली के साथ मैदान पर हुई ये बातचीत
हार्दिक ने बताया कि 31 के स्कोर पर चार विकेट गिरने के बाद कोहली ने उनसे सिंगल लेते हुए पारी को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी। पंड्या ने कोहली से कहा था कि वह गेम को अंत तक ले जाना चाहते हैं। पंड्या ने कोहली से कहा कि वह अगर अंत रहते हैं तो भारत यह मैच जीत सकता है। इसके बाद दोनों ही बल्लेबाजों ने काफी संभलकर खेलना शुरू किया और अंत के ओवरों में तेज गति से रन बनाने में कामयाबी हासिल की।

पंड्या-कोहली की यह पारी लंबे समय तक रहेगी याद
पंड्या ने कहा कि 10 महीने पहले मुझे नहीं लगा था कि मैं इस तरह वापसी कर पाउंगा। लेकिन चोट के वापसी शानदार रही है। उन्होंने इस बातचीत के दौरान कोहली की भी खूब तारीफ की। पंड्या ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखें हैं लेकिन इन सभी से लड़ कर वह आज एक भारत के कामयाब क्रिकेटर हैं। विराट कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 37 गेंदों में 40 रन बनाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications