T20 WC 2022: शाहीन अफरीदी के बचाव में उतरे मोहम्मद आमिर, कहा- उन्हें बंदूक की नोंक पर खिलाया गया है
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम की दुर्गति होती दिख रही है। सुपर 12 राउंड में पाकिस्तान पहले भारत के हाथों पिटा और उसके बाद जिम्बाब्वे ने भी पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया था। अब इस हार के बाद से पाकिस्तान टीम के एक-एक खिलाड़ी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जिन खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं उनमें तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी हैं, जो इंजरी से ठीक होकर पाकिस्तान टीम में लौटे हैं, अगर दोष देना ही है तो उन्हें खिलाने वालों को दोष दीजिए। आमिर का निशाना चयनकर्ताओं पर था।

अफरीदी को दोष देना सही नहीं- आमिर
मोहम्मद आमिर ने एक प्रोग्राम के दौरान कहा, 'आप कहते हैं कि हमारे पास वर्ल्ड क्लास के गेंदबाज हैं, लेकिन हैरिस रऊफ और शादाब को छोड़कर कोई भी अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहा है। शाहीन अफरीदी को हम दोष नहीं दे सकते, क्योंकि वो चोट से अभी उबरकर आए हैं और वो पुरानी लय में दिख भी नहीं रहे हैं। हम उसे दोष नहीं दे सकते, हमें उसे खिलाने वालों को दोष देना चाहिए। किसी भी खिलाड़ी को बंदूक की नोंक पर नहीं खिलाना चाहिए।'
दो मैचों में अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं अफरीदी
आपको बता दें कि शाहीन अफरीदी टी20 विश्व कप के दोनों मुकाबलों में अभी तक पुरानी लय में नहीं दिखे हैं। दोनों मैचों में मिलाकर उन्होंने 8 ओवर की गेंदबाजी की है और एक भी विकेट वो नहीं ले पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 63 रन भी लुटा दिए हैं। बता दें कि शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण तीन महीने तक टीम से बाहर रहे थे और उन्होंने वॉर्म अप मैच में मैदान पर वापसी की थी। चोट से रिकवर होने के बाद शाहीन अफरीदी उस गति से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं।
मोहम्मद आमिर ने अफरीदी को लेकर कहा कि अगर कोई तेज गेंदबाज एक हफ्ते तक भी सामान्य गेंदबाजी नहीं करता है तो वो पीछे रह जाता है। अफरीदी के लिए यह उनकी सबसे बड़ी चोट थी, जो उनके करियर को भी खराब कर सकती थी। आप ब्रेट ली, शोएब अख्तर, उमर गुल और सोहेल तनवीर जैसे गेंदबाजों को देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications