T20 World Cup 2022: बांग्लादेश के विकेटकीपर को 'चालाकी' करना पड़ा भारी, अंपायर ने लगाई 5 रन की पेनाल्टी
T20 World cup 2022 में दुर्भाग्यपूर्ण शुरुआत के बाद दक्षिण अफ्रीका को आखिरकार टूर्नामेंट की पहली जीत मिल ही गई है। गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रनों से हरा दिया। अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश को 206 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया था, लेकिन बांग्लादेश की पूरी पारी सिर्फ 101 रन पर सिमट गई। इस विश्व कप में बांग्लादेश की यह पहली हार है। इससे पहले वाले मुकाबले में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को पटखनी दी थी।

Recommended Video
बांग्लादेश को लगी 5 रन की पेनाल्टी
आपको बता दें कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश के विकेटकीपर नुरुल हसन की एक चालाकी या यू कहें कि गलती उनकी टीम पर भारी पड़ गई। नुरुल हसन की इस गलती की वजह से उनकी टीम को 5 रन की पेनाल्टी लगाई गई। फील्ड अंपायर ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 5 रन एक्स्ट्रा दिए। हुआ कुछ ऐसा कि बांग्लादेश की ओर से दक्षिण अफ्रीका की पारी का 11वां ओवर शाकिब अल हसन लेकर आए थे। शाकिब के ओवर की आखिरी गेंद पर नुरुल हसन विकेट के पीछे इधर-उधर मूवमेंट करने लगे और ऐसा उन्होंने शाकिब के रनअप के दौरान किया।
क्या कहता है नियम?
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, गेंदबाज के रनअप शुरू करने से पहले और बॉल डालने के बीच में विकेटकीपर को विकेट के पीछे अपनी पोजिशन स्थिर रखनी होती है, वो अपनी पोजिशन को बदल नहीं सकता। इसी नियम के उल्लंघन के तहत फील्ड अंपायरों ने दक्षिण अफ्रीका की टीम क पेनाल्टी के रूप में 5 रन दे दिए। शाकिब की इस गेंद को फील्ड अंपायर रॉड टकर नो बॉल भी करार दिया।
104 रन से जीता दक्षिण अफ्रीका
बात करें अगर मैच की तो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बावुमा की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन बाद में क्विंटन डिकॉक ने 63 और रूसो ने 109 रन विस्फोटक पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 168 रन की नाबाद साझेदारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications