टी20 रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, अभिषेक ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को पछाड़ा, वैभव सूर्यवंशी को हुआ बड़ा नुकसान

ICC T20I Rankings: अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने मैदान पर अपना दबदबा कायम रखा है। दिल्ली में खेले गए शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब इस प्रदर्शन का असर ICC की ताजा T20I रैंकिंग में भी दिखाई दे रहा है।

भारतीय गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों तक कई खिलाड़ियों ने रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार किया है। हालांकि, इसी अपडेट में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए एक निराशाजनक खबर भी है। उनकी रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है।

icc t20i rankings

वरुण चक्रवर्ती टॉप 5 में पहुंचे

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दो पायदान की छलांग लगाई है और वह T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह ने सात स्थान की बड़ी छलांग लगाकर टॉप 10 में एंट्री कर ली है। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को भी फायदा मिला है। अर्शदीप 11 स्थान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि अक्षर पटेल छह पायदान की बढ़त के साथ 27वें स्थान पर हैं।

अभिषेक शर्मा बने नंबर 2 बल्लेबाज

पहले टी20 में 82 रन की तूफानी पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा को भी शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वह एक स्थान ऊपर चढ़कर T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक से आगे अब सिर्फ भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन हैं। दोनों के बीच 51 रेटिंग पॉइंट का अंतर है। वहीं दूसरे टी20 में तेज अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन भी चार पायदान ऊपर चढ़कर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी को दो मैच बाहर बैठने का झटका

15 साल के वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में मौका नहीं मिला। भारत ने उनकी जगह शुरुआती दोनों मैचों में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को ओपनिंग में उतारा। इसका असर अब उनकी T20I रैंकिंग पर भी दिखाई दिया है। वैभव तीन पायदान खिसककर 52वें नंबर पर आ गए हैं।

ODI और टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव

T20I के अलावा वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों ने बड़ी छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में पांच विकेट लेने वाले नाथन एलिस 20 स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं 109 रन की पारी खेलने वाले मैथ्यू रेनशॉ टॉप 100 से बाहर की स्थिति से सीधे 68वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कूपर कॉनॉली भी नौ स्थान ऊपर चढ़कर 77वें नंबर पर पहुंचे हैं। टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 21 विकेट लेने के बाद दो स्थान की बढ़त हासिल की और तीसरे नंबर पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+