'सूर्यकुमार यादव मुझे बहुत मैसेज करते थे,' एक्ट्रेस ख़ुशी ने फोड़ा बम, सूर्या पर खतरनाक आरोपों से मची खलबली
Suryakumar Yadav: भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय एक अनजान विवाद की वजह से चर्चा में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' फेम खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee) ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला दावा किया है।
खुशी के मुताबिक, एक समय था जब सूर्यकुमार यादव उन्हें लगातार मैसेज किया करते थे। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। ख़ुशी का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

खुशी मुखर्जी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा, "मेरे पीछे बहुत सारे क्रिकेटर्स पड़े थे। सूर्यकुमार यादव भी मुझे काफी मैसेज किया करते थे, लेकिन अब हमारे बीच ज्यादा बात नहीं होती।" उन्होंने आगे यह भी साफ किया कि वह किसी भी क्रिकेटर को डेट करने में दिलचस्पी नहीं रखती हैं। खुशी ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनका नाम किसी भी खिलाड़ी के साथ जोड़ा जाए या उनके बारे में कोई अफवाह उड़े।
लिंक-अप की खबरों से किया इनकार
एक्ट्रेस ने यह स्पष्ट किया कि उनके और सूर्यकुमार के बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा। खुशी ने कहा, "मैं खुद किसी के साथ जुड़ना नहीं चाहती और मुझे अपने नाम के साथ लिंक-अप पसंद नहीं है। इसलिए हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है।" बता दें कि सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं और हाल ही में उन्हें तिरुपति मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था।
कौन हैं खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी एक लोकप्रिय मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2013 में तमिल फिल्म 'अंजल थुराई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 'स्प्लिट्सविला 10' और 'लव स्कूल 3' जैसे रियलिटी शोज से काफी मशहूर हुईं। वह 'बालवीर रिटर्न्स' जैसे टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए चर्चा में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications