रात 3 बजे तक पेट दर्द और बुखार ने किया परेशान, फिर भी मैदान पर आकर झोंक दी जान, सूर्यकुमार को फैंस का सलाम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में 69 रन की शानदार पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव सुर्खियों में हैं।

नई दिल्ली, 26 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में 69 रन की शानदार पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव सुर्खियों में हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल के जल्दी आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने आकर जिस तरीके से टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया वह काबिले तारीफ है। सूर्यकुमार यादव बिल्कुल भी दबाव में नजर नहीं नजर आए। वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर शुरू से ही बेखौफ तरीके से हावी नजर आए।

Recommended Video

    IND vs AUS: Suryakumar Yadav ने बुखार में खेली शानदार पारी,बोले बस खेलना है |वनइंडिया हिंदी*Cricket
    Suryakumar Yadav

    मैदान पर उतरने से पहले बिगड़ी थी तबीयत

    सूर्यकुमार के लिए इस मैच मे खेलना बिल्कुल आसान नहीं था। मैच शुरू होने से पहले तक वह बुखार और पेट दर्द से जूझ रहे थे। जिस कारण वह रात के तीन बजे तक सो भी नहीं सके थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बड़े मैच को वो किसी भी हाल में मिस नहीं करना चाहते थे। लिहाजा उन्होंने डॉक्टर से पहले ही कह दिया था कि आपको जो करना है करो, मुझे बस कल का मैच खेलना है।

    मौसम बदलने की वजह से हुए बीमार

    मैच के बाद अक्षर पटेल के साथ बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें हर हाल में फाइनल मैच खेलना था। दरअसल, अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार यादव से सवाल किया कि फिजियो रूम में हर कोई आपके बारे में ही क्यों पूछ रहा था। इसका जवाब देते हुए सूर्या ने कहा कि मौसम अचानक से बदल गया था। जिस वजह से मेरे पेट में दर्द होने लगा और उसके बाद मुझे बुखार भी हो गया था। लेकिन यह मैच हमारी टीम के लिए काफी अहम था क्योंकि सीरीज का फैसला इसी मुकाबले से होना था।

    सूर्यकुमार यादव ने डॉक्टर से कही थी यह बात

    अपनी बातचीत में आगे सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जब तकलीफ ज्यादा बढ़ गई तो मैं रात 3 बजे फिजियो के पास गया। मैंने उन्हें बताया कि मुझे आप दवाई दो या फिर इंजेक्शन, लेकिन मेरे को मैच से पहले फिट होना है। मुझे पता था कि अगर यह वर्ल्ड कप का फाइनल होता तो मैं कैसे बाहर बैठ पाता। एक बार मैदान में जर्सी पहनकर आने के बाद सारे दर्द पीछे रह जाते हैं। सूर्य़ कुमार यादव की इस हिम्मत को फैंस भी सलाम कर रहे हैं, वह लगातार उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं लिख रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+