सूर्यकुमार यादव ने बताया मुंबई इंडियंस में खेलेंगे या नहीं, IPL 2027 को लेकर खुद किया बड़ा खुलासा

मुंबई इंडियंस और सूर्यकुमार यादव के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों के बीच अब खुद भारतीय टी20 स्टार ने बड़ा अपडेट दिया है। सूर्यकुमार ने साफ संकेत दिया है कि वह IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना 10वां सीजन खेलने वाले हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ अपने लंबे रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की।

सूर्यकुमार ने यह बात ह्यूमंस ऑफ़ बॉम्बे से बातचीत के दौरान कही। उनसे मुंबई इंडियंस के साथ उनके जुड़ाव और अगले आईपीएल सीजन को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि जब वह दोबारा वानखेड़े स्टेडियम में कदम रखेंगे तो यह मुंबई इंडियंस के साथ उनका 10वां साल होगा।

Suryakumar Yadav

उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ अपने सफर को खूबसूरत बताते हुए कहा कि वह फ्रेंचाइजी के लिए खेलने को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं। सूर्यकुमार ने आईपीएल को एक त्योहार जैसा बताया और मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उनका खून चेक किया जाए तो शायद उसका रंग भी नीला निकले।

मुंबई इंडियंस को बताया 'इंस्टीट्यूशन'

सूर्यकुमार ने यह भी बताया कि मुंबई इंडियंस उनके लिए इतनी खास क्यों है। उन्होंने फ्रेंचाइजी को एक 'इंस्टीट्यूशन' बताते हुए कहा कि यहां खिलाड़ियों के अनुशासन और विकास पर पूरे साल काम किया जाता है।

सूर्यकुमार 2018 में मुंबई इंडियंस में लौटे थे और इसके बाद वह फ्रेंचाइजी के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हो गए। मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने 127 टी20 मैचों में 4,020 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 151.24 है और उनके नाम दो शतक व 30 अर्धशतक हैं।

मुंबई इंडियंस सूर्या के लिए है लकी

मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में सूर्यकुमार का नाम रोहित शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर हैं। अब उनके ताजा बयान से इतना जरूर स्पष्ट है कि वह IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की जर्सी में वापसी को लेकर उत्साहित हैं। आने वाले समय में आईपीएल रिटेंशन और रिलीज प्लेयर्स के समय स्थिति और ज्यादा साफ़ हो जाएगी। हालांकि मुंबई इंडियंस भी सूर्यकुमार यादव को किसी अन्य फ्रेंचाइजी में नहीं जाने देगी। उनको यह टीम सूट करती है, यहां से ही उनको टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+