Suryakumar Defamation Case: अगर सूर्यकुमार केस हारे तो बढ़ेंगी मुश्किलें, खुशी मुखर्जी ने फैंस को दी नई टेंशन

Suryakumar Yadav Defamation Case: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी द्वारा सूर्यकुमार के पक्ष में 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज करने के दावे के बाद अब खुशी मुखर्जी ने खुली चुनौती दे दी है।

पैपराजी से बात करते हुए खुशी ने चेतावनी दी है कि अगर सूर्यकुमार यादव यह मानहानि का केस हार जाते हैं, तो वह उन पर 500 करोड़ रुपये का काउंटर केस करेंगी।

suryakumar Yadav defamation case

सूर्यकुमार से किस तरह की बातचीत हुई?

अंधेरी लोखंडवाला की सड़कों पर मीडिया से बात करते हुए खुशी ने स्वीकार किया कि उनकी और सूर्यकुमार की पहले 'फ्रेंडली' बातचीत हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य बातचीत को इस तरह तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

खुशी ने कहा कि, 'मुझसे बहुत से लोग चैट करते हैं, जिनमें क्रिकेटर्स और अन्य पेशों के लोग भी शामिल हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं बहुत सॉफ्ट स्पोकन, मैंने किसी की मानहानि नहीं की है।'

'मुंह से बात निकल गई, पर नीयत बुरी नहीं थी'

खुशी ने पहले दिए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा टीम इंडिया के कप्तान की छवि खराब करना नहीं था। उन्होंने 'इंस्टेंट बॉलीवुड' से बातचीत में कहा कि, 'मेरे मुंह से बात निकल गई कि हां, बात होती थी। शायद यह नहीं कहना चाहिए था, पर इसमें डिफेमेशन (मानहानि) वाली कोई बात नहीं थी। बात होती थी, यह सच है, लेकिन मैंने उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा।'

इन्फ्लुएंसर्स पर क्या बोलीं खुशी?

खुशी ने फैजान अंसारी का नाम लिए बिना उन लोगों पर निशाना साधा जो इस विवाद में कूद रहे हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि कुछ 'सस्ते इन्फ्लुएंसर्स' अपनी पब्लिसिटी के लिए इस मामले को हवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग जलती हुई अलाव (Bonfire) में हाथ सेंकने आ गए हैं और भौंक रहे हैं, उन्हें भौंकने दो।'

क्या है पूरा मामला, कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब खुशी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि सूर्यकुमार यादव उन्हें 'बहुत मैसेज किया करते थे।' हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया था कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था। इस बयान के वायरल होने के बाद सूर्यकुमार के फैंस भड़क गए और फैजान अंसारी ने 100 करोड़ के मानहानि केस का ऐलान कर दिया। खुशी का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+