सूर्यकुमार यादव ने आर्मी को समर्पित की जीत, पहलगाम हमले पर खुलकर दिया बयान, देखती रही वहां खड़ी पाक टीम
IND vs PAK: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए अहम प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा भारतीय सेना के सुरक्षाबलों को सूर्या ने यह जीत समर्पित कर दी। दुबई में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में सूर्यकुमार यादव बोल रहे थे।
क्राउड जब सूर्यकुमार यादव को हैप्पी बर्थडे बोल रहा था, तो उन्होंने कहा कि यह शानदार अनुभव रहा और भारत के लिए एक परफेक्ट रिटर्न गिफ्ट भी है। ये इंसानी फितरत है कि जब आप किसी चीज़ के बारे में सोचते हैं (जैसे मैंने पहले कहा कि ये जीत एक रिटर्न गिफ्ट है), तो वो दिमाग में घूमती रहती है। मैं क्रीज पर अंत तक रहकर फिनिश करना चाहता था, वह बॉक्स भी आज टिक हो गया।

सूर्या ने पाक के खिलाफ खेलने को लेकर कहा कि हमारी पूरी टीम के लिए ये सिर्फ एक और मुकाबला होता है। हम हर विपक्षी टीम के खिलाफ एक जैसी तैयारी करते हैं। कुछ महीने पहले भी ऐसा ही हुआ था। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम ने अपने स्पिन-आधारित अटैक से एक टोन सेट किया था। मैं हमेशा से स्पिनरों का फैन रहा हूं, क्योंकि वो मिडिल ओवर्स में गेम को कंट्रोल करते हैं।
पहलगाम आतंकी हमले पर बोले सूर्या
अप्रैल में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारतीय कप्तान ने इस पर कहा कि थोड़ा समय निकालकर, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करते हैं।
सुरक्षाबलों को समर्पित की जीत
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम ये जीत हमारे उन सभी सुरक्षाबलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अपार बहादुरी दिखाई। उम्मीद है कि वो हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे और हम भी उन्हें ज़मीन पर कुछ ऐसा देने की कोशिश करेंगे, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ सके।












Click it and Unblock the Notifications