ना कोहली ना सूर्यकुमार, सेमीफाइनल में X- फैक्टर वो होगा जो किसी ने सोचा नहीं, कैफ ने बताया नाम
T20 World Cup India vs England Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल नंबर दो में भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होने जा रहा है और विराट कोहली व सूर्यकुमार यादव को मुख्य बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों ही बेहतरीन फॉर्म में हैं। कोहली जहां पारी को सजाने का काम कर रहे हैं तो वहीं सूर्यकुमार यादव विपक्षी गेंदबाजी को ध्वस्त करने का काम कर रहे हैं। इंग्लैंड की टीम के पास धाकड़ बल्लेबाजों की पूरी फौज मौजूद है और गेंदबाजी में मार्क वुड जैसे खिलाड़ी भी शामिल है।

ना विराट कोहली ना सूर्यकुमार यादव
वहीं भारतीय खेमे में विराट कोहली 246 रन बनाकर टॉप पर बैठे हुए हैं और नंबर दो पर सूर्यकुमार यादव ने 225 रन बनाए हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 के करीब है। केएल राहुल ने भी अपनी फॉर्म ढूंढ ली है क्योंकि उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली है लेकि रोहित शर्मा की फॉर्म भारत को परेशान कर सकती है। इस टूर्नामेंट के बीच में सुनील गावस्कर ने भी यही बात कही थी। रोहित ने 5 मैचों में केवल 89 रन बनाने में ही कामयाबी हासिल की है।

X- फैक्टर वो होगा जो किसी ने सोचा नहीं
हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को लगता है कि रोहित इतने महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में निखरकर सामने आने वाले हैं। उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में यह बात कही। जहां वे कहते हैं कि रोहित शर्मा का बल्ला बहुत ज्यादा नहीं बोल रहा है लेकिन मुझे लगता है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। वे इंग्लैंड के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं और अगर वे सेमीफाइनल में बड़ा स्कोर बनाते हैं तो मैं हैरान नहीं हूंगा। उनके पास एक्स फैक्टर है और जब बात बड़े मैच की आती है तो वह मैच विनिंग पारी खेलते हैं।

रोहित शर्मा के लिए आने वाले दो मैच सबसे महत्वपूर्ण
उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी बात की लेकिन साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले को रोहित का सबसे बड़ा मैच माना है। कैफ कहते हैं कि, मैं रोहित शर्मा को एक बहुत अच्छे खिलाड़ी के तौर पर आंकता हूं लेकिन आने वाले दो मैच सबसे महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। एक कप्तान के तौर पर अगला मैच रोहित शर्मा के लिए अभी तक सबसे बड़ा है उन्होंने कप्तान के तौर पर अभी तक अच्छा काम किया है। कप्तानी करते हुए जो वैल्यू वे लेकर आते हैं उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती।
बता दे जब से विराट कोहली से कप्तानी ली गई है और रोहित शर्मा ने कमान संभाली है तो उन्होंने इस फॉर्मेट में अपनी अच्छी सफलता को खूब इंजॉय किया है। रोहित ने इस साल 22 मैचों में भारत को जीत दिलाई है और पिछले साल पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का 21 मैचों में जीत दिलाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications